फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Notice to 50 shopkeepers with dues of 80 lakhs

80 लाख की बकायेदारी वाले 50 दुकानदारों को नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Notice to 50 shopkeepers with dues of 80 lakhs
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नगर निगम की दुकानों में अपना कारोबार कर रहे कई दुकानदार किराया नहीं दे रहे हैं, जिससे वह डिफाल्टर होते जा रहे हैं। नगर निगम ने 80 लाख रुपये की बकायेदारी वाले ऐसे ही 50 दुकानदारों को नोटिस जारी किया है। इन पर लाखों की बकायेदारी है। इनमें सात दिन के अंदर बकाया का भुगतान नहीं करने पर दुकानों को सील करने की चेतावनी दी गई है। हालांकि नोटिस मिलने के बाद 7 दुकानदारों ने नगर निगम में आकर करीब 15 लाख रुपये की धनराशि का भुगतान कर दिया है। सीलिंग की कार्रवाई के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट देने के लिए निगमायुक्त ने उपायुक्त को पत्र लिखा है।
नगर निगम के आयुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि नगर निगम को दुकानों का किराया, प्रॉपर्टी टैक्स और विकास शुल्क जैसे स्रोतों से ही आय होती है, जो ज्यादातर शहर के विकास पर ही खर्च होती है। जो दुकानदार किराया समय पर नहीं चुकाते और कई साल तक न चुकाकर डिफाल्टर हो जाते हैं, उनके खिलाफ नगर निगम सख्त कार्रवाई करने जा रहा है। 50 दुकानदारों की तरफ करीब 80 लाख रुपये का किराया बकाया है। जिन 43 दुकानदारों ने किराया जमा करने में रुचि नहीं दिखाई है, 20 जनवरी को भू-राजस्व के अधीन क्षेत्र की वसूली के तहत दुकानें सील की जाएंगी। दुकान के सील होने के बाद भी संबंधित दुकानदार किराया नहीं चुकाता तो, दुकान खाली करवाकर उसकी दोबारा बोली लगाई जाएगी।
विज्ञापन

इन दुकानों के संचालक हुए डिफाल्टर
राम नगर क्षेत्र में एमसीकेआर 211 व 213, प्रेम नगर में दुकान नंबर 306 व 307, बस स्टैंड क्षेत्र के 263, 274 व 285, मेरठ रोड की दुकान नंबर 292, 296, 297 व 299, बांसो गेट की दुकान 314, 315, 316, 317 व 321, डॉ. ज्ञान भूषण एरिया की दुकान 398 व 418, कर्ण पार्क की दुकान 470, महिला आश्रम की दुकान 474, अपोजिट बस स्टैंड की दुकान 482, कलंदरी गेट की दुकान 518, कर्ण ताल मार्केट की दुकान 546, 547, 548, 550, 551, 553, कंबोपुरा की दुकान 567, 576, 578, 580, 581 व 584, पंजाब नेशनल बैंक (गीतांजलि) की दुकान 608, हरदेव सिंह मार्केट बांसो गेट की दुकान 609, 613, 614, 615 व 617 तथा बांसो गेट नजदीक राजकीय स्कूल की दुकान नंबर एमसीकेआर 634 व 636 शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed