{"_id":"64dd4bdb6d41ea675e0b5304","slug":"notice-to-32-landlords-on-getting-larvae-karnal-news-c-18-knl1008-197023-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: लारवा मिलने पर 32 मकान मालिकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: लारवा मिलने पर 32 मकान मालिकों को नोटिस
विज्ञापन
करनाल। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बुधवार को जिले के 5126 घरों में मच्छर के लारवा की जांच की। इनमें से 76 घरों के विभिन्न स्थानों पर मच्छर का लारवा मिला और 32 मकान मालिकों को नोटिस थमाया। वहीं, बुधवार को जांच किए गए सैंपलों में से एक भी केस पॉजिटिव नहीं मिला है। फिलहाल जिले में डेंगू के केसों का आंकड़ा 26 पर है।
बता दें कि टीमें अब तक जिले के दो लाख 24 हजार 360 घरों को चेक कर चुकी हैं। जिसमें अब तक 2569 घरों में मच्छर का लारवा मिला है और टीमों ने कुल 1584 मकान मालिकों को नोटिस थमाया है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
डेंगू के लक्षण
अचानक तेज बुखार का होना। छाती व ऊपर के हिस्सों में दानों का निकलना। सिर के आगे वाले हिस्से में जोर का दर्द। आंखों के पिछले हिस्से में दर्द। शरीर के जोड़ों में दर्द। भूख न लगना, जी मितलाना व उल्टी आना।
विज्ञापन
मच्छरों को पनपने से रोकने के कुछ सरल उपाय
अपने घर के आसपास पानी जमा न होने दें, क्योंकि जमा हुए पानी में ही मच्छर पनपता है। प्रत्येक रविवार को ड्राई डे मनाएं यानी कूलर, फूलदान, पशु व पक्षियों के पानी के बर्तनों, होदी को अवश्य सुखाकर ही पानी भरें। यदि कूलर उपयोग में न लाए जा रहे तो रगड़कर साफ करके सुखाकर ही रखें।