फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Notbandi showing the effect of a hotel after the wedding to pay the Offer, Karnal

नोटबंदी का दिखा असर, एक होटल ने दी शादी के बाद पैसे देने की ऑफर

Wed, 23 Nov 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Wed, 23 Nov 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
Notbandi showing the effect of a hotel after the wedding to pay the Offer, Karnal
नोटबंदी का दिखा असर, एक होटल ने दी शादी के बाद पैसे देने की ऑफर - फोटो : Amar Ujala
नोटबंदी के 14 दिन बीत जाने के बाद नोटबंदी का असर दिखाई दिया है। शहर के एक होटल ने पुराने नोट बंद होने पर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ऑफर दिया है। होटल द्वारा दिए गए इस ऑफर के तहत लोग होटल में शादी करने के बाद पैसे दे सकते है। शादी के समय लोगों से कोई भी पैसा नही लिया जाएगा। होटल द्वारा शादी के समय लोगों से केवल बैंक का चेक लिया जा रहा है। होटल की ऑफर के बाद शहर के कई लोग होटल में बुकिंग करवाने के लिए पहुंच गए है। वहीं नोटबंदी से बैंकों और एटीएम के बाहर भी लंबी लाइनें लगी रही। बैंकों के बाहर लंबी लाइनें लगने के कारण बैंकों से पेंशन लेने वालों भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मंगलवार को जिले के बैंकों में कुछ कैश पहुंचा है। इससे ग्राहको ंको कुछ राहत तो जरूर मिली है, लेकिन हर रोज की तरह भीड़ उसी प्रकार दिखाई दी।
विज्ञापन


जिलेभर में एटीएम के बाहर लोग घंटो तक अपना नंबर आने का इंतजार करते रहे। जिले के  211 में से 56 एटीएम मंगलवार को बंद रहे। जबकि 139 एटीएम में कैश डाला गया, लेकिन दोपहर तक यह एटीएम भी खाली हो गए। बैंक अधिकारियों का दावा है कि जैसे ही 500 के नए नोट आ जाएंगे तो ग्राहकों को लाइनों की समस्या से निजात मिल जाएगी। एलडीएम राजेंद्र मल्होत्रा ने बताया कि मंगलवार को लोगों को साढ़े बाहर करोड़ रुपये दिए गए। उन्होंने बताया कि मंगलवार को को लोगों को काफी हद तक निजात मिली है। जल्दी ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन


2000 रुपये के नोट को नही ले रहे दुकानदार
जिले के अधिकतर बैंकों के एटीएम से लोगों को 2000 रुपये के नोट मिल रहे हैं। 2000 रुपये के नोट मिलने से लोगों की परेशानी कई ज्यादा बढ़ गई है। मुगल कैनाल स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर पैसे निकलवाने आए राहुल, सचिन, प्रदीप, अंकित ने बताया कि एटीएम से 2000 रुपये का नोट निकल रहा है, लेकिन मार्केट में कोई भी दुकानदार ऐसा नही है। जो 2000 रुपये के नोट को खोल दे। इसलिए लोगों की परेशानियां अधिक बढ़ गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पेंशन वालों के लिए नही कोई व्यवस्था
नोटबंदी के बाद बैंकों में लगने वाली लंबी लाइनों से पेंशन लेने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा। पेंशन वाले लोगों के लिए बैंकों ने कोई विशेष व्यवस्था नही की है, जिसको लेकर लोगों में रोष है। मंगलवार को रेलवे रोड स्थित पंजाब नैशनल बैंक में लाइनों में लगी महिलाएं वीना, गीता, माया, उर्मिला ने आरोप लगाया कि बैंकों द्वारा कोई भी व्यवस्था नही की गई है। वह पेंशन लेने के लिए कई घंटों से लाइनों में खड़ी है, लेकिन कोई सुविधा नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed