फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Not paid Rs 75 crore stuck

भुगतान नहीं होने से 75 करोड़ रुपये अटके

Wed, 07 Oct 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल Updated Wed, 07 Oct 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन

धान की खरीद शुरू हुए 10 दिनों से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन अभी तक मंडी में एक नया पैसा नहीं आया है। कारण यह है कि धान खरीद के बावजूद अभी तक सरकार ने भुगतान नहीं किया है। इस बार 26 सितंबर को धान की सरकारी खरीद शुरू हो गई थी। रविवार तक मंडी में किसानों और आढ़तियों का कुल करीब 75 करोड़ रुपये भुगतान नहीं होने के कारण अटक गया है।

विज्ञापन


जिले की मंडियों की बात करें तो यहां अभी तक 1 लाख 81 हजार मीट्रिक टन धान पहुंच गया है। अब तक सर्वाधिक आमद करनाल की अनाज मंडी में 63 हजार 917 मीट्रिक टन हो चुकी है। ऐसे में भुगतान नहीं होने से आढ़तियों के साथ-साथ किसानों के भी पसीने छूटे हुए हैं। नियमानुसार खरीद के 72 घंटों में भुगतान करना अनिवार्य है, लेकिन करनाल की अनाज मंडी में कोई नियम और कानून नहीं हैं। यदि जल्द ही भुगतान नहीं हुआ तो किसानों के साथ आढ़ती भी सड़कों पर आने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन


अब तक 181379 मीट्रिक टन धान पहुंचा
 जिला की विभिन्न मंडियों में अब तक 181379 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है, जिसमें से 29365 मीट्रिक टन धान मिलर डीलरों ने खरीदा। यह जानकारी उपायुक्त डॉ जे. गणेशन ने दी। उपायुक्त ने बताया कि धान की कुल आवक में से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 85818 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 39851 मीट्रिक टन तथा एग्रो द्वारा 14317 मीट्रिक टन, हरियाणा वेयर हाउसिंग द्वारा 12028 मीट्रिक टन धान खरीदा गया। उन्होंने बताया कि अब तक सर्वाधिक आमद करनाल की अनाज मंडी में 63917 मीट्रिक टन हुई है। निसिंग की अनाज मंडी में 21712 मीट्रिक टन, घरौंडा की अनाज मंडी में 20406 मीट्रिक टन, इंद्री की अनाज मंडी में 16495 मीट्रिक टन, कुंजपुरा की अनाज मंडी में 16316 मीट्रिक टन, जुंडला की अनाज मंडी में 12886 मीट्रिक टन, असंध की अनाज मंडी में 13419 मीट्रिक टन धान की आमद हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
करनाल की अनाज मंडी में करीब 75 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं हुआ है। 72 घंटों में भुगतान के दावे किए गए थे। 72 घंटे तो दूर 10 दिनों के बाद भी भुगतान नहीं हो पाया है। जब आढ़तियों के पास ही पैसा नहीं आएगा तो वह किसानों को कहां से देंगे?

विनय गोयल, महासचिव, आढ़ती एसोसिएशन करनाल।
-----
मारपीट मामले में एसपी से मिले आढ़ती
वहीं दूसरी ओर किसानों को पिटकर खुद पिटने के मामले में पुलिस ने अभी तक किसी भी नये आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। सोमवार को मंडी में मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में जरूर लिया था। इस मामले में कार्रवाई नहीं होने के कारण मंडी के आढ़ती मंगलवार दोपहर एसपी से मिले। आढ़ती एसोसिएशन प्रधान रजनीश चौधरी ने बताया कि आढ़ती जमींदार और महिला मजदूरों से मारपीट के बावजूद करीब 40 आरोपियों में से पुलिस ने अभी तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed