फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Not only is there an open drain on the highway, but the grill is also broken, and accidents are also caused by illegal cuts and potholes.

Karnal News: हाईवे पर खुला नाला ही नहीं ग्रिल भी है टूटी, अवैध कट व गड्ढों से भी हादसे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Not only is there an open drain on the highway, but the grill is also broken, and accidents are also caused by illegal cuts and potholes.
आइटीआइ चाैक के पास टूटी ग्रील। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नेशनल हाईवे-44 पर केवल खुला नाला ही नहीं बल्कि टूटी ग्रिल, अवैध कट और उखड़ी सड़क व गड्ढ़ों के कारण भी हादसे हो रहे हैं लेकिन जिम्मेदार अधिकारी जानकर भी अनजान बने हुए हैं। हालात यह हैं कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऐसा 200 मीटर का क्षेत्र भी नहीं है, जहां इन तीनों में से कोई एक खामी न हो। चिंताजनक तब है जब हर माह होने वाली सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त एनएचएआई और सड़क सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों को फटकार लगाते हैं, इसके बाद भी अव्यवस्था दिखाई दे रही है।
गत बुधवार को नीलोखेड़ी में पेट्रोल पंप के पास खुले नाले में बाइक समेत गिरने से युवक की मौत हो गई थी। जिस जगह पर हादसा हुआ, वहां तो एनएचएआई के अधिकारियों ने स्लैब लगाकर नाले को ढक दिया लेकिन अन्य जगहों पर कोई जरूरी कदम नहीं उठाए गए। सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र सीमा से लेकर पानीपत सीमा तक के 45 किलोमीटर के हाईवे पर आने और जाने दोनों तरफ के हालात खराब हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत सर्विस लेन की है, जहां से स्थानीय लोग गुजरते हैं। पूरे हाईवे पर करीब 200 से ज्यादा जगहों पर ग्रिल टूटी या गायब है। कई जगह ग्रिल हटने के कारण अवैध रूप से कट भी बन गए हैं। इसके अलावा सड़क उखड़ी है, जहां हल्की बरसात में ही पानी जमा हो जाता है। सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ तेजपाल और एडवोकेट संदीप का कहना है कि दूर से आने वाले वाहन चालक को यह गड्ढा दिखाई नहीं देता, इसलिए हादसा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीलोखेड़ी : ग्रिल कटी है तो नाला भी खुला
नीलोखेड़ी क्षेत मेें समानाबाहू के पास ऐसे कई प्वाइंट हैं जहां नाला भी खुला है, उसके आगे बचाव के लिए लगी लोहे की ग्रिल भी गायब है। ऐसी जगहों पर रात में हादसे की संभावना ज्यादा है। पंप के सामने सड़क पूरी तरह से उखड़ी है। किसान बस्ती रोड के नजदीक सड़क धंसी है, जहां जलभराव होता है।

तरावड़ी : सर्विस लेन की सड़क उखड़ी
तरावड़ी क्षेत्र में सर्विस लेन की सड़क उखड़ी है। इससे हादसे की संभावना यहां ज्यादा रहती है। हालात उस जगह के ज्यादा खराब हैं, जहां नाला भी खुला है। स्थानीय निवासी विनय बंसल और अविनाश गर्ग का कहना है कि एनएचएआई केवल टोल वसूल रही है। सड़क के हालात खराब हैं।

घरौंडा : बस अड्डा नया पर सड़क जर्जर
घरौंडा क्षेत्र में नए बस अड्डे के पास सड़क की हालत खराब है। एलिवेटेड हाईवे पर भी कई जगह से ग्रिल टूटी हुई है। स्थानीय निवासी एडवोकेट निर्मल स्टौंडी का कहना है कि यहां से बसताड़ा टोल प्लाजा भी नजदीक है, फिर भी अधिकारी सुविधाएं नहीं दे पा रहे। टूटी ग्रिल के कारण कई बार हादसे हुए।


वर्जन
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में मामले को रखा जाएगा, इस पर एनएचएआई के अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा। यदि कहीं सड़क उखड़ी है, ग्रिल गायब है या अवैध कट है तो उसे तुरंत दुरुस्त कराना होगा। - उत्तम सिंह, उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed