फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Non-bailable warrant against BJP leader

भाजपा नेता के खिलाफ गैर जमानती वारंट

Fri, 23 May 2014 12:30 AM IST
करनाल
करनाल Updated Fri, 23 May 2014 12:30 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता चंद्र प्रकाश के खिलाफ सोनीपत की अदालत ने चेक बाउंस होने के
विज्ञापन
दो अलग-अलग मामलों में दो गैर जमानती वारंट जारी किए हैं।

भाजपा नेता घर पर नहीं होने पर उनकी पत्नी हेम लता कथूरिया ने वारंट रिसीव किया। इस वारंट के अनुसार कथूरिया को 27 मई को अदालत में पेश होना है। दूसरी ओर कथूरिया ने कहा कि यह मामला अदालत में विचाराधीन है। वह अदालत में पहले ही पेश हो चुके हैं।

उनकी राजनीतिक छवि खराब करने के लिए शहर के कुछ लोग ऐसा षड्यंत्र रच रहे हैं। विधायक के निकट समझे जाने वाले कांग्रेस नेता बलबीर पाल और अन्य कई लोगों ने ऐसा किया है। उनके घर जाकर वारंट देने वाले लोगों में बलबीर पाल का ड्राइवर भी शामिल है।

इस मामले की उनकी पत्नी ने पुलिस को शिकायत की है। पुलिस को दी शिकायत में हेम लता ने कहा कि कई लोग उसके घर में घुस गए और उनसे अभद्र व्यवहार किया। उधर,  बलबीर पाल ने कहा कि आरोप निराधार हैं। शिकायतकर्ता पक्ष उनकी पहचान का है।

उन लोगों ने ड्राइवर भेजने के लिए कहा था, जो भेजा गया है। वीरवार सुबह ही भाजपा नेता चंद्रप्रकाश कथूरिया के घर पर कई लोग गैर जमानती वारंट देने पहुंच गए। यह वारंट सोनीपत जेएमआईसी की अदालत से जारी किया गया है। इस मामले में शिकायतकर्ता सोनीपत निवासी विशाल आनंद है।

अदालत ने वारंट  ईएएसआई बलबीर सिंह के माध्यम से भेजा है। वारंट के अनुसार इस मामले में अगली पेशी 27 मई की है। एक अन्य मामले में शिकायतकर्ता रमेश चंद है। इस मामले मेें सोनीपत की जेएमआईसी वर्षा जैन की अदालत से गैर जमानती वारंट जारी किया गया। इसकी पेशी अदालत में पांच जुलाई को होगी।

वारंट देने कथूरिया के घर पहुंचे पुलिस कर्मी ने सेक्टर-13 पुलिस चौकी को सूचना दी थी। इसके बाद वह लोग कथूरिया के घर गए थे। विशाल आनंद ने बताया था कि उसके पिता, मां, बहन, जीजा और उसके नाम से कथूरिया को अलग-अलग खातोें से कई करोड़ रुपया दिया था। पैसा नहीं देने के एवज में कथूरिया ने उन्हें चेक दिए थे। चेक बाउंस होने पर उन्हें अदालत जाना पड़ा। सभी मामलों में वह लोेग अदालत गए हैं।


दूसरी ओर कथूरिया ने कहा कि शिकायतकर्ता पक्ष के लोगों के साथ उनका संयुक्त बिजनेस था। दोनों पक्षों के कागजात विश्वास के चलते एक दूसरे के पास रहते थे। बिजनेस अलग हुआ तो सेटलमेंट डीड में छह चेक गुम होेने का हवाला पहले ही दिया जा चुका है। उसमें साफ लिखा कि यह चेक कोई मिसयूज नहीं करेगा। उन लोगों ने इन चेक का मिसयूज किया है। अदालत में सब कुछ सामने आ जाएगा।

इस मामले में उसने दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ हाईकोर्ट में इश्तगासा किया हुआ है। वीरवार को दूसरे पख के लोगों के साथ कुछ लोग उसके घर में घुस गए। वह घर पर मौजूद नहीं थे। घर पर उसकी पत्नी से अभद्र व्यवहार किया। उसे धमकाया गया। इस मामले में सेक्टर-13 पुलिस चौकी को शिकायत की गई है। उधर, बलबीर पाल ने कहा शिकायतकर्ता विशाल आनंद उसकी पहचान के है। उन्होंने ड्राइवर मांगा था तो उन्होंने ड्राइवर को भेजा है। इसकी जानकारी वह पुलिस को दे चुके है। अदालत और पुलिस की पूरे निष्कर्ष पर पहुंच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed