फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Nominations can be made in Inspire Manak Award Scheme till 15 September

Ambala News: इंस्पायर मानक अवॉर्ड योजना में 15 सितंबर तक कर सकेंगे नामांकन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Nominations can be made in Inspire Manak Award Scheme till 15 September
पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी में प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी देती छात्राएं। फाइल फोटो
अंबाला सिटी। इंस्पायर मानक अवार्ड योजना में विद्यार्थी 15 सितंबर तक स्कूल स्तर पर नामांकन कर सकेंगे। योजना में नामांकन लेने के लिए कई दिनों से कार्य किया जा रहा है। एक स्कूल से अधिकतम पांच नामांकन ही लिए जाएंगे। इस बार छठी कक्षा से 12वीं कक्षा तक विद्यार्थी नामांकन कर सकेंगे। पहले छठी से दसवीं कक्षा तक ही विद्यार्थी नामांकन कर सकते थे। स्कूल स्तर पर नामांकन के बाद जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शनी आयोजित होगी।
विज्ञापन

वहीं, अंबाला जिला का 1500 नामांकन का लक्ष्य विभाग ने दिया है। मंगलवार सुबह तक 672 नामांकन ही स्कूलों से पहुंचे थे। इसी तरह प्रदेश की बात करें तो सभी जिलों को 33 हजार 650 का लक्ष्य दिया गया है, जबकि 15,401 नामांकन ही आए थे।
विज्ञापन


विचार चयनित हुआ तो मॉडल बनाने के लिए मिलेंगे 10 हजार
इस योजना के तहत सभी निजी व राजकीय स्कूल के विद्यार्थी नामांकन कर सकते हैं। अभी स्कूल स्तर पर नामांकन लिए जा रहे हैं। स्कूल स्तर से जो विचार यानि आइडिया चयनित होगा। उस विद्यार्थी को अपने विचार को माॅडल का रूप देने के लिए 10 हजार रुपये की राशि मिलेगी। पूरे भारत वर्ष से एक लाख नामांकन स्कूलों से करवाने का लक्ष्य रखा गया है। मॉडल बनाने के बाद जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जिलों में इतने आ चुके नामांकन
जिला नामांकन
अंबाला 672
भिवानी 579
चरखी-दादरी 549
फरीदाबाद 636
फतेहाबाद 705
गुरुग्राम 938
हिसार 941
झज्जर 755
जींद 543
करनाल 808
कैथल 658
कुरुक्षेत्र 841
महेंद्रगढ़ 887
मेवात 1078
पानीपत 844
पलवल 435
पंचकूला 445
रेवाड़ी 474
रोहतक 533
सोनीपत 815
सिरसा 921
यमुनानगर 344

इंस्पायर मानक अवॉर्ड योजना में 15 सितंबर तक विद्यार्थी स्कूल स्तर पर नामांकन करेंगे, इसके बाद जिला स्तर पर प्रदर्शनी होगी। एक स्कूल से अधिकतम पांच आइडिया ही लिए जाएंगे।
- पूजा भारद्वाज, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed