फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   No trace yet of the miscreant who pointed a pistol at an employee in the sub-tehsil office, even after eight days.

Karnal News: उपतहसील में कर्मचारी पर पिस्टल तानने वाले बदमाश का 8 दिन बाद भी बेसुराग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
No trace yet of the miscreant who pointed a pistol at an employee in the sub-tehsil office, even after eight days.
करनाल/निसिंग। उपतहसील परिसर में कर्मचारी गुरप्रीत गोंदर पर पिस्टल तानने के मामले में आठ दिन बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू की थी लेकिन उपतहसील परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद होने के कारण पुलिस को मौके की सीधी फुटेज नहीं मिल सकी। अब मामले की जांच सीआईए असंध को ट्रांसफर कर दी गई है।
विज्ञापन

25 सितंबर को दोपहर उपतहसील परिसर में दो नकाबपोश युवक पहुंचे थे। आरोप है कि दोनों ने कर्मचारी गुरप्रीत गोंडर को घेर लिया और उस पर पिस्टल तानने का प्रयास किया। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की थी।
विज्ञापन

निसिंग थाना पुलिस की टीम जांच में लगी थी। पुलिस ने उपतहसील परिसर और आसपास के क्षेत्र में लगे कैमरों की जानकारी जुटानी शुरू की, ताकि आरोपियों के आने और वारदात के बाद वहां से निकलने के रास्ते का पता लगाया जा सके। जांच में सामने आया कि उपतहसील परिसर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे थे। इससे पुलिस को आरोपियों की गतिविधियों की सीधी रिकॉर्डिंग नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस
उपतहसील के कैमरों से फुटेज नहीं मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के प्रतिष्ठानों और रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने का प्रयास किया। पुलिस यह पता लगाने में जुटी थी कि दोनों नकाबपोश युवक किस दिशा से उपतहसील परिसर में पहुंचे और घटना के बाद किस तरफ फरार हुए।

आरोपियों की पहचान के प्रयास : एसपी
पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि सीआईए की टीम उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज और अन्य जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही वारदात के पीछे का कारण और उनके बारे में अन्य जानकारी सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed