फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   no sanitizer nor mask

बाजार से सैनिटाइजर गायब, बिना मास्क पहुंच रहे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
no sanitizer nor mask
कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने के बाद भले ही बाजारों में रौनक लौटी हो, लेकिन बाजारों में कोविड नियमों के प्रति जागरूकता का अभाव दिख रहा है। हालांकि लॉकडाउन के प्रभाव से लोगों की जेब भी ज्यादा धन नहीं हैं, फिर भी लोग जरूरी सामान की खरीदारी के लिए निकल रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, कोरोना की रफ्तार थमी जरूर है, लेकिन खतरा बरकरार है, इसलिए सावधानी बेहद आवश्यक है। जिले में ‘कोरोना अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा’ की कई पाबंदियां अभी लागू हैं, लेकिन इसके बावजूद बाजारों में तो न तो आड-ईवन का पालन दिख रहा है और न ही सैनिटाइजर और मास्क की अनिवार्यता।
विज्ञापन

तापमान 42 को पार कर रहा है लेकिन इसके बावजूद वीरवार की दुपहरी को भी शहर के बाजारों में जबरदस्त भीड़ दिखी। इनमें पचास फीसदी लोग तो मास्क लगाए भी नहीं दिखे। जो मास्क लगाए भी थे, तो उनके मास्क नाक मुंह के नीचे सिर्फ नाममात्र को लटके दिखाई दिए। जहां तक सैनिटाइजर की बात करें तो दुकानों के काउंटरों से सैनिटाइजर गायब हो गए है। सोशल डिस्टेंसिंग तो लोग भूल ही गए हैं। यही स्थिति रही तो कोरोना की तीसरी लहर का मुकाबला कैसे कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार की सुबह तो कर्ण गेट, नेहरू पैलेस, रेलवे रोड, ओल्ड जीटी रोड, कुंजपुरा रोड, सर्राफा बाजार आदि विभिन्न बाजारों में रौनक दिखी लेकिन जैसे जैसे तापमान बढ़ा, वैसे वैसे बाजारों की रौनक भी कम होती गई। दोपहर करीब एक बजे आलम यह हो गया कि अधिकांश बाजारों में सन्नाटा पसर गया। हालांकि 1.30 बजे कर्ण गेट बाजार में फिर भी काफी भीड़भाड़ दिखी।
यह बात सच है कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है, दूसरी लहर का प्रकोप कम जरूर हुआ है लेकिन संभावित तीसरी लहर का खतरा बरकरार है, इसलिए हमें सतर्क रहने की आवश्यकता है। नगर निगम ने कोरोना गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित कराने के लिए बिना मास्क वालों के चालान काटने के लिए टीमें अपना कार्य कर रही हैं। व्यापारियों से भी गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने को कहा गया है।
- मनोज कुमार, कमिश्नर नगर निगम करनाल।
खुद और ग्राहकों को सुरक्षित रखना है
- सभी व्यापारियों से बैठक करके यह साफ तौर पर कह दिया गया है कि किसी भी स्थिति में कोरोना गाइड लाइन का उलंघन नहीं करना है, क्योंकि कोरोना का खतरा अभी बरकरार है। इसलिए बाजारों को स्वयं के लिए व अपने ग्राहकों को लिए पूरी तरह सुरक्षित रखना है। ग्राहकों से भी कहा जा रहा है कि वह बाजारों के लिए घर से निकलते ही मास्क लगाकर निकलें।
-कृष्ण लाल तनेजा, प्रधान, नेहरू पैलेस मार्केट एसोसिएशन करनाल।
फिर न बढ़े कोरोना, सावधानी जरूरी
बाजारों में ग्राहक तो लौटे हैं, लेकिन देखा जा रहा है कि लोग जरूरी खरीदारी ही कर रहे हैं। अपेक्षित ग्राहक संख्या अभी भी बाजारों में नहीं दिख रही है। बाजारों में अभी माल की भी शार्टेज है, क्योंकि बाहर से माल आने में अभी भी दिक्कते हैं। सभी चाहते हैं कि अब कोरोना संक्रमण रफ्तार न पकड़ सके, इसलिए सभी को अभी से सावधानी बरतनी चाहिए।
-अमित खुराना, प्रधान, गुड़ मंडी मार्केट एसोसिएशन करनाल।
दुकानों में सैनिटाइजर रखने को कहा है
यह सही बात है कि मार्केट में आने वाले बहुत से ग्राहक मास्क आदि नहीं लगा रहे हैं। दुकानदार तो अपनी दुकानों पर ही रहते हैं, इसलिए दुकानदारों से कहा गया कि वह बिना मास्क लगाकर आने वाले ग्राहकों से पहले मास्क लगाने को कहें। दुकानों पर सैनिटाइजर रखने को कहा गया है। मार्केट में इसका पालन लगातार किया जा रहा है।

- प्रेम सागर हांडा, प्रधान, रेलवे रोड मार्केट एसोसिएशन करनाल।
कोरोना के खतरे को समझना होगा
अभी कोरोना की रफ्तार थमी है, खत्म नहीं हुई है। इसलिए चाहे दुकानदार हों या ग्राहक सभी को कोरोना संक्रमण के खतरे को समझते हुए सावधानी बरतनी चाहिए, ताकि कोरोना की तीसरी लहर को आने से रोका जा सके। बाजार में लगातार संपर्क करके भी गाइल लाइन का पालन कराया जा रहा है।
- श्याम बतरा, प्रधान, ओल्ड जीटी रोड मार्केट एसोसिएशन करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed