फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   No information was given about power outage, people were troubled

Karnal News: नहीं दी बिजली बाधित होने की सूचना, परेशान रहे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
No information was given about power outage, people were troubled
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर की कई कॉलोनियों की रविवार को बिजली छह घंटे तक बाधित रही, जिसके लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली निगम के अधिकारियों ने लोगों को कोई पूर्व सूचना भी नहीं दी, जिसके कारण लोग दिनभर बिजली का इंतजार करते रहे।
उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारी हर रोज ही कहीं न कहीं मरम्मत कार्य के लिए शट डाउन लेते हैं। उप शहरी डिवीजन के एसडीओ के अनुसार रविवार को भी मरम्मत कार्य किया गया था। इससे सुबह 11 बजे से शाम को पांच बजे तक शाम नगर, मोतीनगर, डीसी कॉलोनी, नमस्ते चौक, राजीव गांधी मार्ग की बिजली तो बंद रखा गया है। 
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से मौसम खराब है, रविवार को भी कड़ाके की सर्दी पड़ी, इसमें बिजली नहीं होने के कारण लोगों को न तो गर्म पानी मिल पाया और न ही हीटर चल सके। इंडक्शन चूल्हा वाले घरों में खाना बनाने में भी दिक्कत आई। इसके साथ ही दुकानों और कार्यालयों में भी बिजली नहीं आने के कारण कई आवश्यक कार्य प्रभावित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंप्यूटर आदि नहीं चल पाने के कारण लोगों की बिलिंग आदि की व्यवस्था भी प्रभावित हुई। दिनभर लोगों के मोबाइल फोन भी चार्ज नहीं हो सके, लोगों को मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था का सहारा लेना पड़ा। उपभोक्ताओं का कहना है कि विभाग को पूर्व में सूचना देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed