{"_id":"60b7ec9a8ebc3e55570973f7","slug":"no-death-after-60-days-karnal-news-knl718268114","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 िदन बाद कोरोना से कोई मौत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 िदन बाद कोरोना से कोई मौत नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में करीब 60 दिन बाद बुधवार को कोरोना से मौत का सिलसिला थमा। किसी भी संक्रमित की मौत न होना जहां राहत की बात रही वहीं 66 नए संक्रमित मिलने से गाइडलाइन के मुताबिक सावधानी बरतने की जरूरत भी महसूस हुई। चार मामला ब्लैक फंगस के भी मिले हैं।
बता दें कि इससे पहले तीन अप्रैल को भी कोरोना से मौत का आंकड़ा शून्य रहा था। उधर, ब्लैक फंगस को शहर की वजीरचंद कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय महिला यशोदा ने मात दी है। इससे अलग पांच मरीजों के ऑपरेशन भी हो चुके हैं। ब्लैक फंगस ठीक होने पर उन्हें कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज से घर भेजा गया है। 29 मई को इनकी रिपोर्ट ब्लैक फंगस की पॉजिटिव आई थी।
आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक जिले में ब्लैक फंगस के 75 मामले सामने आ चुके हैं और 13 मरीजों की मौत हुई है। एक मरीज की मौत 29 मई को हुई थी। जिसे अब रिकॉर्ड में जोड़ा गया है। ऐसे में कोरोना पॉजिटिव 136 मरीजों ने कोरोना को हराया है। जिला का पॉजिटिविटी रेट 8.39 प्रतिशत, रिकवरी रेट 96.08 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.30 प्रतिशत है। अभी तक जिले में 366520 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें 327233 की रिपोर्ट निगेटिव आई है 39307 केस पॉजिटिव आए हैं। इनमें से 37766 मरीज ठीक होकर घर गए हैं। अभी तक 1030 एक्टिव केस, 511 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
अकेले मई में गई 252 लोगों की जान
जिले में अभी तक कुल 511 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। पिछले वर्ष 2020 की बात करें तो 147 कोरोना संक्रमित मरीजों की जान गई थी। ऐसे में इस साल एक जनवरी से 31 मार्च तक 24 ही लोगों की जान कोरोना से गई थी। इसके बाद 4 अप्रैल से कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत का आंकड़ा बढ़ता गया। अप्रैल माह में 84 और मई माह में 252 लोगों की जान चली गई।
नॉन आईसीयू 316 व आईसीयू के 131 बेड खाली
कोरोना के उपचार के लिए जिले में कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त 24 प्राइवेट अस्पतालों व सीएचसी को अधिकृत किया गया है। जिले में 486 आक्सीजन सहित नॉन एसी बेड और 163 भरे हुए हैं तथा 316 बेड खाली हैं जबकि ऑक्सीजन सहित आईसीयू बेड 267 हैं, जिनमें से 136 भरे हुए हैं तथा 131 खाली हैं।
31 केंद्रों पर 3133 ने लगवाया टीका
स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को 31 केंद्र बनाए गए थे। इन पर 3133 लाभार्थियों ने टीका लगवाया। इनमें सबसे ज्यादा संख्या 18-44 उम्र के 2460 लाभार्थियों की थी। इससे अलग सात स्वास्थ्य कर्मी, 64 फ्रंट लाइन वर्कर, 45 से अधिक उम्र के 411 लाभार्थी और 60 से अधिक उम्र के 191 बुजुर्गों ने वैक्सीन लगवाई।
एक नजर इधर
तिथि मौत
04 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 84
01 मई से 31 मई तक 252
हलवाना में लगातार मिल रहे हैं केस
बुधवार को 2204 सैंपलों की रिपोर्ट आई थी। हलवाना गांव में कोरोना पॉजिटिव केस लगातार मिल रहे हैं। बुधवार को भी कोरोना के छह केस सामने आए हैं।