फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   No action taken on complaint of cutting plot in place of park

Karnal News: पार्क की जगह प्लॉट काटने की शिकायत पर कार्रवाई नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
No action taken on complaint of cutting plot in place of park
करनाल। सेक्टर-36 स्थित स्वर्ण भूमि और डीआरपी एनक्लेव के लोगों ने कॉलोनाइजर की ओर से रास्ते बंद करने और पार्क की जगह पर प्लॉट काटकर बेचने के मामले में अधिकारियों की मिलीभगत का आरोप लगाया। उनका कहना है कि शहरी स्थानीय निकाय को शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। मामला जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में भी रखा जा चुका है और मंत्री की शिकायत पर कॉलोनाइजर समेत 19 लोगों पर प्राथमिकी भी दर्ज हो चुकी है। डीआरपी एन्क्लेव के निवासी रणदीप लाठर, जितेंद्र और अन्य लोगों ने बताया कि वर्ष 2020 में स्थानीय निकाय विभाग ने निगम को जारी एक पत्र में निर्देश दिए थे कि यदि प्रोजेक्ट साइट पर विकास कार्य निर्धारित शर्तों के अनुरूप नहीं पाया जाता, तो 50 प्रतिशत प्लॉट फ्रीज किए जाएं। लोगों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed