फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   NMMS: 2852 students appeared for the scholarship exam.

एनएमएमएस : छात्रवृत्ति के लिए 2852 ने दी परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
NMMS: 2852 students appeared for the scholarship exam.
एनएमएमएस छात्रवृति परीक्षा देते परीक्षार्थी।
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। एनएमएमएस (नेशनल मीन्स मेरिट स्कॉलरशिप) के लिए रविवार को शहर के 11 केंद्रों पर परीक्षा हुई। पंजीकरण कराने वाले विद्यार्थियों में से 86.03 प्रतिशत उपस्थित रहे। कक्षा आठ के 3315 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था। 2852 विद्यार्थी केंद्र पर पहुंचे। 463 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को कक्षा 9 से 12 तक प्रतिमाह एक हजार रुपये छात्रवृत्ति के रूप में मिलेंगे। सरकारी स्कूल में पढ़ना और परिवार की वार्षिक आय डेढ़ लाख से कम होना जरूरी है।
आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के नौ से बारहवीं तक की पढ़ाई छोड़ देने की समस्या के समाधान के लिए यह छात्रवृत्ति योजना शुरू की गई थी। एनएमएमएस के तहत विद्यार्थी को पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित कर साल में 12 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। यही इस योजना का मुख्य उद्देश्य है। छात्रवृति के लिए ये परीक्षा रविवार सुबह 11 बजे से हुई। कई केंद्रों पर जिला शिक्षा अधिकारी व नोडल अधिकारी सुमित मान की टीम ने निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि परीक्षा शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई।
विज्ञापन


मेरिट में आने पर ही मिलेगी छात्रवृत्ति

प्रदेश में कुल 2,337 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जानी है। ऐसे में इस छात्रवृत्ति को पाने के लिए विद्यार्थियों का मेरिट में आना जरूरी है। मेरिट के आधार पर ही विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को अपनी 12वीं तक की पढ़ाई सरकारी स्कूल से ही करनी होगी। अगर वे पढ़ाई बीच में छोड़ेंगे तो छात्रवृत्ति भी बंद हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




बहु विकल्पीय प्रश्न आए

परीक्षा में विज्ञान के 35, गणित के 20 और सामाजिक विज्ञान के 35 प्रश्न शामिल किए गए। इसके अलावा 90 प्रश्न मानसिक योग्यता को जांचने के लिए दिए गए। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के एवं एक-एक नंबर के रहे। सभी प्रश्न अनिवार्य थे। विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र पुस्तिका के साथ ओएमआर शीट दी गई।

पांच उड़नदस्तों ने रखी निगाह

सभी केंद्रों पर 5 उड़नदस्तों ने निगाह रखी। इनमें भिवानी बोर्ड, डीईओ और प्रिंसिपलों का उड़नदस्ता शामिल रहा। परीक्षा में 86.03 प्रतिशत उपस्थिति रही। जल्द परिणाम जारी होगा। - सुमित मान, जिला गणित विशेषज्ञ एवं नोडल अधिकारी एनएमएमएस।




जीजीएचएस सेक्टर-13 में बने केंद्र पर सबसे अधिक रहे अनुपस्थित
परीक्षा केंद्र कुल उपस्थित अनुपस्थित
जीजीएचएस सेक्टर-13 312 247 65

दून वैली 195 172 23
जीएसएसएस प्रेम नगर 312 271 41
जीएसएसएस करनाल 312 263 49
गुरुनानक गर्ल्स 312 250 62
जैन गर्ल्स सीसै. 312 280 32
एसडी बाल मंदिर 312 287 25
जीजीएसएसएस प्रेम नगर 312 273 39
शेखपुरा खालसा 312 276 36
एसडी गर्ल्स 312 276 36
एसडी सी.सै. 312 257 55
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed