फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Nitin Gadkari took aim at Congress in Karnnagri

कर्णनगरी में नितिन गडकरी ने साधा कांग्रेस पर निशाना

Sat, 21 Dec 2013 10:18 PM IST
करनाल
करनाल Updated Sat, 21 Dec 2013 10:18 PM IST
विज्ञापन
Nitin Gadkari took aim at Congress in Karnnagri
करनाल में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रचार समिति के अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कहा कि भाजपा ही देश की तस्वीर और भविष्य बदल सकती है।
विज्ञापन


यह किसी व्यक्ति विशेष की नहीं, बल्कि देश की सेवा में कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कांग्रेस पार्टी की मालिक-मालकिन राहुल गांधी व सोनिया गांधी हैं तो समाजवादी पार्टी के मालिक मुलायम सिंह और उनका कुनबा है। बसपा की मालकिन मायावती हैं, जबकि भाजपा देश की भावनाओं की पार्टी है।

गडकरी करनाल के ज्वेल्स होटल में आयोजित भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा को सिर्फ राज ही नहीं, समाज और देश भी बदलना है। उन्हाेंने महिला कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे ज्यादा से ज्यादा महिलाआें को पार्टी के साथ जोड़ें।
विज्ञापन


उन्हाेंने महिला मोर्चा को पार्टी को वोट बैंक 10 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य देते हुए मिशन-2014 के लिए तैयार रहने को कहा। उन्होंने इसके लिए सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक रूप से पिछड़ों, शोषित, दलित, मजदूर महिला वर्ग से लेकर प्रोफेसर, शिक्षित वर्ग, पत्रकार वर्ग को भी पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गडकरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में देश की जीडीपी दर 8.5 प्रतिशत थी और वर्तमान में भी भाजपा शासित प्रदेश गुजरात की 11.5 प्रतिशत और मध्यप्रदेश की 11.2 प्रतिशत है, जबकि कांग्रेस राज में देश की जीडीपी 4.5 प्रतिशत ही है।

कांग्रेस ने देश को बर्बादी के कगार पर खड़ा कर दिया है, जिसे बचाने की जिम्मेदारी भाजपा की है।

ताऊ देवीलाल को किया याद
नितिन गडकरी अपने वक्तव्य के दौरान पूर्व उपप्रधानमंत्री स्व. ताऊ देवीलाल का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 1987 में जब वे भाजपा से जुड़े तो उन्होंने चौ. देवीलाल के साथ काम किया।

उनसे जुड़े वृत्तांत सुनाते हुए गडकरी ने कहा कि भाषण के दौरान ही उन्होंने कहा था कि जब वे मुख्यमंत्री बन जाएंगे तो कोरे कागज पर कर्जे माफ लिखकर बस नीचे ‘देवीलाल’ हस्ताक्षर कर देंगे। इससे ही सबके कर्जे माफ हो जाएंगे।

नागपुर से लडे़ंगे चुनाव
पत्रकारों से बातचीत में नितिन गडकरी ने बताया कि अपने गृहक्षेत्र नागपुर से लोकसभा का चुनाव लडे़ंगे। उन्हें चुनाव लड़ने की चुनौती दी गई, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है।

फरवरी माह के अंत या मार्च माह में चुनाव की घोषणा हो जाएगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के लोकसभा चुनाव में दिल्ली में महज दो सीटों में सिमट जाएगी। भाजपा को इस पार्टी से कोई चुनौती नहीं है।

अन्ना हजारे का अपमान कर अरविंद केजरीवाल ने यह पार्टी खड़ी की। अन्ना ने ही आंदोलन की शुरुआत की थी।

आंगन-आंगन बनाएंगी रंगोली

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद सरोज पांडे ने कहा कि मिशन-2014 के तहत ‘आज चार प्रदेश-कल पूरा देश’ का नारा लेकर महिला कार्यकर्ता आगे बढ़ रही हैं।

एक जनवरी से 30 जनवरी तक महिलाएं राज्यवार यात्रा करेंगी। इसके तहत वे घर-घर जाकर आंगनों में कमल के फूल की रंगोली बनाएंगी। जितना समय रंगोली बनाने में लगेगा, उस दौरान वे महिलाओं को पार्टी की नीतियाें की जानकारी देंगी। फरवरी माह में महिला सुरक्षा, महिला आरक्षण के पक्ष में और महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए ‘नारीहठ’ की जरूरत है और इतिहास गवाह है कि जब-जब नारी ने हठ किया है तो बदलाव हुआ है। उन्होंने कहा कि लालकिले की प्राचीर से इस बार भाजपा का कार्यकर्ता तिरंगा फहराएगा।

‘आप’ को नहीं लिया गंभीरता से
प्रदेशाध्यक्ष प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि उन्हाेंने दिल्ली चुनाव से पहले ही हाईकमान को चेता दिया था कि ‘आप’ पार्टी को एनजीओ न समझें।

इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है। इस पार्टी के नेताओं का मकसद महज अराजकता फैलाना है। यहां तक कि किरण बेदी ने इस बारे में आर्टिकल लिखा था। प्रो. शर्मा ने कहा कि भाजपा हरियाणा में गठन के समय से ही एक विकल्प के रूप में रही है।

मौके पर प्रभारी जगदीश मुखी, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय प्रभारी मृदुला सिन्हा, राष्ट्रीय मंत्री सुधा यादव, प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सुमन, उपाध्यक्ष ललिता शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री आईडी स्वामी, पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता, रतन लाल कटारिया, रमेश कौशिक, जिलाध्यक्ष अशोक सुखीजा मौजूद रहे।

‘वोट के लिए सांप्रदायिकता फैला रही कांग्रेस’

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी वोट के लिए देश में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ रही है। सिर्फ राजनीति के लिए सांप्रदायिकता फैला रही है।

इसके चलते ही कांग्रेस के नेता यह कह रहे हैं कि अगर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनते हैं तो देश से मुसलमानों को बाहर कर देंगे। गडकरी भाजपा की जिला इकाई के कार्यकर्ताओं के बीच बोल रहे थे। उन्हाेंने कहा कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार देश की जनता की आवाज पर बनाया गया है।

कांग्रेस ने देश को महंगाई, भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं दिया है। मौजूदा केंद्र सरकार ने आकाश, जमीन और जमीन के नीचे हर जगह घोटाले किए। आकाश में 2जी स्पैक्ट्रम घोटाला, जमीन पर कॉमनवेल्थ घोटाला और जमीन के नीचे कोयला घोटाला।

उन्हाेंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। गडकरी ने कहा कि टिकट आवंटन में उम्मीदवार का व्यक्तित्व और नेतृत्व की परख की जाएगी। देशभर से बड़ी संख्या में टिकट की चाह रखने वाले लोगों ने नरेंद्र मोदी को आवेदन भेजे थे, जो नरेंद्र मोदी ने उन्हें सौंप दिए हैं। टिकट लेने के लिए कार्यकर्ता किसी नेता के घर के चक्कर नहीं काटें।

मौके पर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री आईडी स्वामी, पूर्व सांसद रतन लाल कटारिया, पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता, रमेश कौशिक, जिलाध्यक्ष अशोक सुखीजा, वरिष्ठ डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग, एडवोकेट वेदपाल, बख्शी सिंह मौजूद रहे।

महिलाएं बदलेंगी राजनीतिक का परिदृश्य : उमा
भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2014 में महिलाओं का अहम योगदान रहेगा। महिलाओं का राजनीति में रुझान बढ़ रहा है और यह बदलाव के सकारात्मक संकेत हैं। वे सेक्टर 14 के श्रीकृष्ण मंदिर में पत्रकारों से रूबरू थीं।

उमा भारती भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में बोल रहीं थीं। भारती ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर बरसते हुए कहा कि वे अहंकारी व्यक्ति हैं और अपनी कथनी पर खरे नहीं उतरते। उन्होंने अर्से पहले दावा किया था कि यदि उमा भारती मुख्यमंत्री बन जाए तो वे सन्यास ले लेंगे, पर अपनी बात पर खरा नहीं उतरे।

मैं सीएम बन गई पर सन्यासी बनने के लिए वे आज तक कमंडल लेने नहीं आए, जो उनका इंतजार कर रहा है। हरियाणा का देश की राजनीति में अहम योगदान रहा है। पार्टी अध्यक्ष राजनाथ से कांग्रेस सांसद राव इंद्रजीत की मुलाकात के संबंध में उमा ने कहा कि अच्छे और चरित्रवान लोग भाजपा में आएंगे तो उनका स्वागत होगा।

कांग्रेस में जो भी चरित्रवान और अच्छे लोग हैं, वे भाजपा में शामिल होने के आतुर हैं। अधिवेशन में महिलाओं को चुनाव में अधिक टिकट देने सहित पार्टी के चुनावी मिशन-2014 में महिलाओं की भूमिका पर चिंतन भी किया गया। इससे पूर्व भाजपा की वरिष्ठ महिला नेत्री को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

महिलाओं के ‘मैनेजमेंट गुरु’ बने नितिन गडकरी
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी महिला कार्यकर्ताओं के लिए ‘मैनेजमेंट गुरु’ बन गए। उन्हाेंने पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं को राजनीति में कदम रखने से लेकर नेता बनने तक के टिप्स तो दिए ही, साथ ही व्यक्तित्व विकास के गुर भी सिखाए।

‘भगवा’ की मजबूती के लिए उन्होंने भाषा, भाषण शैली, भाव भंगिमा और भावनाओं के विकास पर बल दिया। वे करनाल में आयोजित पार्टी की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में पहुंचे थे। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की अध्यक्ष सांसद सरोज पांडे भी उपस्थित रही।

गडकरी ने महिला कार्यकर्ताओं को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर, स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से लेकर डेल कारनेगी और आर्किमिडीज के सिद्धांत का उदाहरण देते हुए परिश्रम करने के लिए कहा।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को भी महत्वाकांक्षी बनने की जरूरत है लेकिन उसके लिए परिश्रमी होना होगा। सिंबोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ पुणे के गेस्ट प्रोफेसर नितिन गडकरी ने खुद के बिजनेस और राजनीति से जुड़े अनुभवों का जिक्र करते हुए संस्कृत के श्लोक, बीजगणित के फार्मूले और मनोविज्ञान के तर्कों के आधार पर महिलाओं से आगे बढ़ने का आह्वान किया।

राजनीति में बराबरी के हक पर पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं का कहना था कि उन्हें विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में समान सम्मान नहीं दिया जाता है।

बैठक में महिलाएं हाथों में मेहंदी और भाजपा के भगवा व हरे रंग की चूड़ियां डालकर पहुंची। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, अरुणाचल प्रदेश, उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार सहित कई राज्यों से महिला कार्यकर्ता बैठक में हिस्सा लेने पहुंची थी।

ये दिए मूलमंत्र

- यशस्वी लीडरशिप : उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं को उनमें नेतृत्व के गुण पैदा करने को कहा। महिला मोर्चा की नेताओं से उन्होंने कार्यकर्ताआें को इसके लिए प्रशिक्षण देने की बात कही।

-प्रभावशाली भाषण शैली : गडकरी ने कहा कि भाषणकला एक विज्ञान है। कम शब्दों में अपनी बात प्रभावशाली तरीके से कहना भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं को सीखना होगा। इसके लिए वे कोर्स भी कर सकती हैं।

-डायनमिक पर्सनैलिटी : भाजपा नेता ने महिला कार्यकर्ताआें को व्यक्तित्व विकास के लिए गुर दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को राजनीति की क्षेत्र में प्रभावशाली व्यक्तित्व की जरूरत है ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को वे आकर्षित कर पार्टी से जोड़ सकें।


-मीठा बोल : उन्होंने महिलाओं को संयम और मधुरभाषिणी होने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और लोगों की किसी भी बात से महिला नेताओं को चिढ़ना नहीं चाहिए। मुंह में चीनी रखिए, हृदय में भावना और पैरों में चक्कर।

-डाउन टू अर्थ : गडकरी ने कहा कि महिला कार्यकर्ता जमीन से जुड़ें और सामान्य लोगों के बीच जाएं। उनके सुख-दुख में शामिल हों और उनसे मधुर संबंध बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed