फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Nitesh won five gold medals in para badminton

Karnal News: पैरा बैडमिंटन में नितेश ने झटके पांच स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Nitesh won five gold medals in para badminton
- पेरिस में आयोजित हुई प्रतियोगिता, हरियाणा के तीन खिलाड़ियों में से दो करनाल के शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। स्पेन में आयोजित पैरा बैडमिंटन की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कर्ण स्टेडियम के कोच व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नितेश कुमार ने पांच स्वर्ण व एक कांस्य पदक जीता है। उन्होंने यह मुकाम एसएल थ्री व एसएल फोर की एकल, दोहरी व सम्मिलित स्पर्धा में पाया है। इस प्रतियोगिता में हरियाणा के तीन खिलाड़ियों में से नीतेश व नीरज करनाल के हैं जबकि तरुण हिसार का रहने वाला है।
नितेश ने पहले टूर्नामेंट के लेवल दो के मिक्स मुकाबले में भारत के ही नवीन, शिवा कुमार व पलक कोहली को हराया। हालांकि लेवल एक में वह यूक्रेन के खिलाड़ी से हार गए। वहीं पुरुष वर्ग के डबल्स में सूर्यकांत यादव, उमेश व विक्रम कुमार को हराया। नितेश ने दोनों टूर्नामेंट की एकल स्पर्धा में दो स्वर्ण व एक कांस्य, डबल्स में एक स्वर्ण और मिक्स डबल्स में दो स्वर्ण पदक जीते हैं।
विज्ञापन

करनाल की ही अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी नीरज ने एक कांस्य पदक जीता। हिसार के तरुण ने एकल स्पर्धा में कांस्य व डबल्स में स्वर्ण पदक जीता। यह प्रतियोगिता चार से 16 मार्च तक स्पेन के विक्टोरिया टोलेडो में आयोजित हुई। नितेश कुमार ने पेरिस पैरा ओलंपिक में भी देश के लिए स्वर्ण पदक जीता है। इस मुकाम को पाकर वह पेरिस पैरालंपिक (2024) में एसएल थ्री श्रेणी में पदक जीतने वाले पहले भारतीय भी बने। उनके पिता बिजेंद्र ने बताया कि नितेश की बचपन में खेलों में रुचि नहीं थी। जब हादसा हुआ उससे कुछ समय पहले ही उन्होंने बैडमिंटन खेलना शुरू किया था। एक बार तो उन्हें लगा कि अब कॅरिअर खत्म हो गया है मगर बाद में उन्होंने हौसला बरकरार रखते हुए पैरा में भविष्य बनाने की ठान ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने 2014 में आईआईटी मंडी से पढ़ाई की। उनका खेल विभाग में 2019 में चयन हुआ। बैडमिंटन कोच नरेंद्र कुकरेजा ने बताया कि नितेश को मंगलवार को ही करनाल पहुंचना था, लेकिन वह किन्हीं कारणों से नहीं पहुंच पाए। अभी दिल्ली में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया गेम में नीरज व नितेश कुमार प्रतिभाग करेंगे।

नितेश की उपलब्धियां
- वर्ष 2016 में नितेश ने पहली बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता।
- 2017 में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीत दर्ज की।
- 2018 में एशियन गेम्स में कांस्य पदक हासिल किया।
- 2019 व 2022 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में रजत व कांस्य पदक पाया।
- वर्ष 2023 स्पेन ओपन लेवल-दो के डबल मुकाबले में कांस्य पदक जीता।
- वर्ष 2024 में ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed