फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Nissing Block Committee and 13 villages will form their own government for the first time

निसिंग ब्लॉक समिति और 13 गांवों में पहली बार बनेगी अपनी सरकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Nissing Block Committee and 13 villages will form their own government for the first time
गगन तलवार
विज्ञापन

करनाल। वर्षों से दूसरों के सहारे ही रहे, अपने हिस्से में बजट आया तो विकास हो गया, नहीं तो साल इंतजार में ही बीत जाता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, जिले के 13 गांव और निसिंग ब्लॉक की अब अपनी ‘चौधर’ होगी।
आबादी बढ़ने पर प्रशासन की ओर से 13 गांवों को दूसरी पंचायत से अलग करके नई पंचायत का दर्जा दे दिया है। वहीं अब तक चिढ़ाव खंड के साथ अटैच रहे निसिंग को भी अलग करके नई ब्लॉक समिति बनाई गई है। जहां अब होने वाले चुनाव में पहली बार लोग अपनी अलग गांव की सरकार चुनेंगे।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से आबादी के हिसाब से जिन नई पंचायतों का गठन किया गया है, इनमें सर्वाधिक पांच पंचायत अकेले घरौंडा खंड में हैं। जबकि नीलोखेड़ी और करनाल में तीन, इंद्री, निसिंग और कुंजपुरा खंड में एक-एक ग्राम पंचायत नई बनाई गई है। 395 पंचायतों के गठन से जिले में सर्वाधिक 77 पंचायत इंद्री खंड में हैं। अब से पहले 382 पंचायत थी। पंचायत चुनाव में कुल 7 लाख 58 हजार 359 मतदाता वोट डालेंगे। सर्वाधिक 127167 मतदाता नीलोखेड़ी खंड में हैं। जबकि सबसे कम 50768 मतदाता नए बने खंड निसिंग में हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

निसिंग अलग होने पर चिढ़ाव में रह गई 22 पंचायतें
जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजबीर खुंडिया के अनुसार, जिले में कुल 395 ग्राम पंचायत हैं। सर्वाधिक 77 पंचायत खंड इंद्री में हैं। जबकि निसिंग के अलग होने पर चिढ़ाव में सबसे कम महज 22 पंचायत ही रह गई हैं। 23 पंचायत निसिंग खंड में आई हैं। इसके अलावा नीलोखेड़ी में 76, घरौंडा में 46, करनाल में 45, असंध में 44, कुंजपुरा में 33 और मूनक में 29 ग्राम पंचायत हैं।
ये हैं 13 नई पंचायतें
- घरौंडा : धारूलामा, भरतपुर, प्रेम नगर, मलिकपुर गढ़ियान, बास अकबरपुर
- नीलोखेड़ी : दयालपुरा, गोबिंदगढ़, भौली
- करनाल : डबरकीपार, नगला फार्म
- निसिंग : सौदापुर
- कुंजपुरा : कुंडाकलां
- इंद्री : नन्हेड़ा
किस खंड में कितने मतदाता
खंड कुल
असंध 103152
नीलोखेड़ी 127167
करनाल 78276
मूनक 84259
कुंजपुरा 57967
चिढ़ाव 51976
निसिंग 50768
घरौंडा 105839
इंद्री 98955
कुल 758359
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed