फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Nishant of Karnanagari hit the winning punch in Uzbekistan

Karnal News: उज्बेकिस्तान में कर्णनगरी के निशांत ने जड़ा जीत का पंच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Nishant of Karnanagari hit the winning punch in Uzbekistan
उज्बेकिस्तान में बॉ​क्सिंग प्रतियोगिता

विज्ञापन



करनाल। उज्बेकिस्तान के ताशकंद में चल रही पुरुष विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता में करनाल के अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज निशांत देव उर्फ सूर्या ने अपनी पहली फाइट में ही जीत का पंच जड़ा। निशांत देव ने अपने प्रतिद्वंद्वी पिछली बार के विश्व चैंपियनशिप मेडलिस्ट अजरबैजान के अलीयेव को 5-0 से मात दी। जानकारी देते हुए निशांत के पिता पवन देव ने बताया कि निशांत की फाइट शाम के समय शुरू हुई। जिसमें उन्होंने शुरूआत से ही अपने प्रतिद्वंद्वी पर बेहतर पकड़ बना कर रखी। निशांत ने तीन तीन मिनट की तीन बाउट में अलीयेव को संभलने का मौका नहीं दिया और आसानी से उन्हें 5-0 से हरा दिया।
पिछली बार भी निशांत ने इस प्रतियोगिता में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था। इस बार उनसे पूरी उम्मीद है कि वह देश के लिए मेडल लेकर आएगा। इसके लिए निशांत ने दिन रात कड़ी मेहनत भी की है। बेहतर परफॉरमेंस के लिए स्टेमिना और बॉक्सिंग बारीकियों पर भी ध्यान केंद्रित किया गया है। यह प्रतियोगिता इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन

पिता बोले, बेटा करेगा बेहतर प्रदर्शन
विदित हो कि उज्बेकिस्तान के ताशकंद में 30 अप्रैल से 14 मई तक पुरुष वर्ग की मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 104 देशों से 640 बॉक्सर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर रहे हैं। बेटे की पहली जीत पर पिता पवन देव ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आगे भी निशांत देव प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करेगा और देश के लिए मेडल जीतकर आएगा। बता दें कि भारत की ओर से इस प्रतियोगिता में 13 बॉक्सर भाग ले रहे हैं जिनका प्रतिनिधित्व बॉक्सर शिवा थापा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed