{"_id":"68434fb40ff031bc550f93c6","slug":"nishant-dev-will-show-his-punching-power-in-new-york-karnal-news-c-18-knl1008-664245-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: न्यूयॉर्क में पंच का दम दिखाएंगे निशांत देव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: न्यूयॉर्क में पंच का दम दिखाएंगे निशांत देव
Sat, 07 Jun 2025 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 07 Jun 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कर्ण नगरी के कोट मोहल्ला निवासी अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज निशांत देव उर्फ सूर्या ने पेशेवर मुक्केबाजी में धाक जमाई है। निशांत देव का 14 जून को क्यूबा के बॉक्सर सिल्वा से अमेरिका के न्यूयॉर्क में मुकाबला होगा। सूर्या विदेशी धरा पर पंच का दम दिखाने के लिए तैयार हैं।
इससे पहले वह पेरिस ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने जीत के साथ अमेरिका की धरती पर प्रोफेशनल कुश्ती की शानदार शुरुआत की। निशांत ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने पिता पवन देव व कोच सुरेंद्र चौहान को दिया है। शनिवार को भारतीय मुक्केबाज निशांत देव का न्यूयार्क के एमएसजी थियेटर में यह मुकाबला होगा।
निशांत देव ने कहा कि इस मुकाम को पाने के लिए उसने 15 साल तक कड़ी मेहनत की है। उन्होंने कहा भारत से पहले विश्व चैंपियन बनने का रास्ता अब शुरू होता है। किसी भी भारतीय ने ऐसा कभी नहीं किया है, मैं भारत से पहला विश्व चैंपियन बनना चाहता हूं।
विज्ञापन
अमेरिका से पेशेवर मुक्केबाजी की शुरुआत करने वाले निशांत देव अब वर्ल्ड रैंकिंग में भी नाम चमकाना चाहते है। इसके लिए वह अमेरिका में रहकर काफी समय से प्रशिक्षण भी ले रहे थे। इससे पहले पेशेवर मुक्केबाज के पहले ही मुकाबले में उन्होंने प्रतिद्वंदी को एकतरफा मुकाबले में चारों खाने चित कर दिया।
उनकी इस बड़ी जीत से परिवार के सदस्यों व उनके दोस्तों में खुशी का माहौल है। उनकी दादा और दादी का कहना है कि उन्हें अपने पोते पर गर्व है। पिता पवन देव ने कहा है उनका सूर्या एक दिन अंतरराष्ट्रीय पटल पर सूरज की तरह चमकेगा।
निशांत की उपलब्धियां
- 2024 में पेरिस ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर शुरुआती मुकाबले जीते।
- 2021 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में क्वार्टर फाइनल तक खेले।
- 2018 में वरिष्ठ चैंपियनशिप में क्वार्टर फाइनल तक।
- 2021 में जीता बेहतर बॉक्सर का खिताब।
- 2021 में अंतरराष्ट्रीय पदक एशियन चैंपियनशिप में क्वार्टर फाइनल तक।
- 2014 में बेहतर बॉक्सर बने, स्टेट चैंपियनशिप जीतने की हैट्रिक बनाई।