{"_id":"69d69d0fd7a27f978f01c929","slug":"nirgun-itself-takes-incarnation-as-sagun-swami-karnal-news-c-18-knl1018-882094-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्गुण ही सगुण होकर लेते हैं अवतार : स्वामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्गुण ही सगुण होकर लेते हैं अवतार : स्वामी
Wed, 08 Apr 2026 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
करनाल। श्री राम मंदिर सेक्टर-8 में चल रही श्री रामचरितमानस कथा में प्रवचन करते हुए स्वामी मैथिलीशरण ने कहा कि हमारी धार्मिक, वैदिक, शास्त्रीय विचारधारा का मुख्य आधार है, निर्गुण ही सगुण होकर अवतार लेकर नरलीला करता है। ताकि संसार में लोग श्रेय और प्रेय के परम तत्त्व को समझकर सब एक दूसरे की आवश्यकता और आपकी गुणों का न केवल उपयोग करें अपितु सब लोग सबकी आवश्यकता का अनुभव करते हुए सबका सम्मान करें। प्रेम नागपाल, प्रधान जगन बत्रा, पवन धमीजा, संजय बत्रा, सुभाष बत्रा, मुरारी बत्रा व अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन