Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Nine-year-old Mridula Kamboj won silver in the state-level archery competition.

Karnal News: राज्य स्तरीय तीरंदाजी में नौ साल की मृदुला कांबोज ने जीता रजत

Thu, 05 Feb 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 05 Feb 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Nine-year-old Mridula Kamboj won silver in the state-level archery competition.
इंद्री।
विज्ञापन

जिला तीरंदाजी संघ पलवल की ओर से आयोजित हरियाणा राज्य स्तरीय महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता में जिले की तुसंग गांव की चौथी कक्षा की छात्रा मृदुला कांबोज ने अंडर-10 वर्ग में रजत पदक जीता।
एक से तीन फरवरी तक दीनबंधु सर छोटू राम स्टेडियम में छह राउंड की यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। मृदुला के पिता विनोद कांबोज इंद्री कृषि विभाग में तकनीकी सहायक हैं। उन्होंने बताया कि उनको तीरंदाजी का शौक था। पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते वह इसे पूरा नहीं कर पाए। अब छोटी बेटी मृदुला उनके सपनों को साकार कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इंद्री व आसपास तीरंदाजी अकादमी या कोच न होने से उन्होंने एक साल पहले स्कूल की ओर करनाल से बुलाए गए कोच मनोज से संपर्क किया। कोच ने हिसार से तीरकमान व टारगेट मंगवाकर अभ्यास शुरू करवाया जबकि घर पर उन्होंने खुद प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृदुला की मां रीटा रानी ने बताया कि बेटी की सफलता पर उन्हें गर्व है। बड़ी बहन वंशिका शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय में बीसीए अंतिम वर्ष की छात्रा है। वह छोटी बहन की उपलब्धि पर उत्साहित है। कोच मनोज ने बताया कि नौ वर्षीय मृदुला का यह रजत पदक खास है। उम्र के साथ ताकत बढ़ेगी तो वह तीरंदाजी में और आगे जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed