फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Nikita won gold in Khelo India Women's League

Karnal News: खेलो इंडिया महिला लीग में निकिता ने जीता स्वर्ण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 06:48 AM IST
विज्ञापन
Nikita won gold in Khelo India Women's League
- 17 आयु वर्ग मुकाबले में उत्तराखंड की भावना को 15-12 से हराया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। खेलो इंडिया महिला लीग की तलवारबाजी में करनाल की निकिता ने स्वर्ण पदक जीता है। निकिता ने प्रतियोगिता के पहले दिन ही अपने 17 आयु वर्ग के मुकाबले में उत्तराखंड की भावना को 15-12 से हराकर यह मुकाम पाया है।


यह प्रतियोगिता नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में 27 जुलाई से शुरू हुई जो 31 जुलाई तक चलेगी। कोच राजकुमार ने बताया कि निकिता ने प्रतियोगिता के पहले ही दिन बेहतर प्रदर्शन कर यह मुकाम हासिल कर कर्णनगरी का नाम ऊंचा किया है। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर निकिता का खेलो इंडिया महिला लीग के लिए चयन हुआ था। उस दौरान भी निकिता ने अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया था।
विज्ञापन


निकिता की उपलब्धियां
- 2023 में जूनियर नेशनल में रजत पदक जीता है।

- 2023 में ही 17 आयु वर्ग के राष्ट्रीय मुकाबले में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed