फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Nigdu will get the gift of a new bus stand, travel will be easy

Karnal News: निगदू में मिलेगी नए बस अड्डे की सौगात, सफर होगा आसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Nigdu will get the gift of a new bus stand, travel will be easy
गगन तलवार
विज्ञापन

करनाल/असंध। गणतंत्र दिवस के बाद जिले को एक और बस अड्डे की सौगात मिलेगी। निगदू में बन रहे बस अड्डे का निर्माण कार्य पूरा होने जा रहा है, जिसे फरवरी के पहले सप्ताह में जनता को समर्पित किया जा सकता है। इसके शुरू होने के बाद लोगों को दूसरे जिलों और प्रदेशों में जाने के लिए बस पकड़ने के लिए करनाल नहीं आना पड़ेगा। निगदू के बस अड्डे से ही उन्हें दिल्ली, चंडीगढ़ सहित अन्य प्रमुख मार्गों की बस मिलेगी। विभाग की योजना के अनुसार, यहां से करीब 30 मार्गों पर बसों का संचालन होगा। विदित हो कि लोक निर्माण विभाग की ओर से 1.18 करोड़ रुपये की लागत से निगदू में छह कनाल जमीन पर नए बस अड्डे का निर्माण करवाया जा रहा है।
थ्री बैज बस अड्डे पर पर एक समय में तीन बसों के ठहराव की व्यवस्था होगी। नया बस अड्डा बनने से निगदू की करीब 17 हजार आबादी के साथ ही अन्य मार्गों पर यात्रा करने वाले लोगों को भी फायदा होगा।
विज्ञापन

निगदू गांव में बस अड्डा बनाने की लोगों की काफी पुरानी मांग थी। जिस पर पूर्व सीएम एवं वर्तमान में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने संज्ञान लिया था। उन्होंने 2015 में तरावड़ी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान निगदू में बस स्टैंड बनवाने की घोषणा की थी। बस स्टैंड के निर्माण से नीलोखेड़ी, ढांड, पिहोवा, कुरुक्षेत्र, बीड बडालवा, कौर, माजरा आदि की ओर जाने वाले यात्रियों को इसका खास तौर पर फायदा मिलेगा। निगदू में बस अड्डा बनाने के लिए अनाज मंडी के दोनों गेट के बीच करीब छह कनाल जमीन को पंचायत ने मार्केट कमेटी से खरीदा था। 3.77 करोड़ से खरीदी गई जमीन पर जून 2023 में बस अड्डा निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई थी। वर्तमान में नीलोखेड़ी और निगदू के लोगों को दूसरे जिलों या प्रदेश में जाने के लिए बस से पहले करनाल आना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed