फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   NIA duly probed the handover

एनआईए ने विधिवत हैंडओवर की जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
NIA duly probed the handover
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। पांच मई को बसताड़ा टोल पर पकड़े गए चार आतंकवादियों व उनसे बरामद आईईडी की जांच नेशनल इंवेस्टीगेशन एजेंसी (एनआईए) को सौंपे जाने के अगले ही दिन शुक्रवार को एनआईए की टीम करनाल पहुंच गई। करनाल पुलिस ने विधिवत रूप से जांच एजेंसी को सौंप दी। अब आतंकियों से संबंधित पूरी जांच एनआईए करेगी वहीं फर्जी आरसी मामले की जांच करनाल पुलिस करेगी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बसताड़ा टोल पर पकड़े गए आतंकियों की जांच एनआईए को सौंपे जाने का निर्णय कल ही ले लिया गया था। विभागीय आदेशों के क्रम में एनआईए की टीम शुक्रवार सुबह करनाल पहुंच गई। पिछले 22 दिनों के दौरान करनाल पुलिस द्वारा कराई गई जांच के विषय में पूरी जानकारी एनआईए टीम को दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अब जांच को दो हिस्सों में विभाजित कर दिया है। आतंकियों की गिरफ्तारी व बरामद आईईडी की जांच एनआईए को दी गई है, लेकिन आतंकियों की कार से बरामद दो फर्जी आरसी के बाद जो बड़े नेटवर्क की परतें खुल रही हैं, इसकी जांच करनाल पुलिस ही पूरी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो कारों की फर्जी आरसी हुई थी बरामद
पांच मई को बसताड़ा टोल प्लाजा पर करनाल पुलिस ने पंजाब निवासी चार आतंकी गुरप्रीत, अमनदीप, भूपिंदर व परमिंदर को विस्फोटक सामग्री व हथियार के साथ पकड़ा था। इस दौरान इन आतंकियों से दो कारों की फर्जी आरसी भी बरामद हुई थी। इन आतंकियों को पुलिस रिमांड पर लेकर जिला पुलिस ने गहनता से पूछताछ कर ली है और इन आतंकियों के ठिकानों पर भी पुलिस लेकर गई थी। इससे अलग महाराष्ट्र, तेलंगाना, पंजाब, दिल्ली, यूपी की पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां भी आतंकियों से पूछताछ कर चुकी है। फिलहाल मुख्य आतंकी गुरप्रीत और उसके भाई अमनदीप पंजाब की फिरोजपुर पुलिस के रिमांड पर हैं। वहीं अन्य दो आतंकी अभी जिला जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed