फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   NHM workers adamant on strike, patients worried

Karnal News: एनएचएम कर्मी धरने पर अडिग, मरीज परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
NHM workers adamant on strike, patients worried
- हड़ताल के कारण अधिकतर स्वास्थ्य सेवाएं हो रहीं प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। एनएचएम कर्मचारी साझा मोर्चा के बैनर तले जिलेभर के 678 एनएचएम कर्मचारी हड़ताल पर रहे। मंगलवार को हड़ताल का 12वां दिन रहा। जिससे अधिकतर स्वास्थ्य सेवाएं ठप या प्रभावित हैं।
एक तरफ सरकार एनएचएम की मांगों को लेकर सख्त रवैया अपनाएं है। वहीं एनएचएम कर्मचारी मांगों को मनवाने के लिए धरने पर डटे हैं। ऐसे में अपनी मांगों को मनवाने के लिए प्रदेशभर के एनएचएम कर्मियों ने अपनी हड़ताल को चार दिन और बढ़ा दिया है। जिला प्रधान संजीव का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर सहमति नहीं देती तब तक सिविल सर्जन कार्यालय के परिसर में दरी बिछीं रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वे कई बार अपनी मांगों लेकर सरकार से पत्राचार कर चुके हैं लेकिन अभी तक हल नहीं निकला है। उप-प्रधान इंदू खुराना ने बताया कि उन्हें 12 दिन हड़ताल पर बैठे हुए हो गए हैं। अब भी सरकार अपनी हट धर्मिता नहीं छोड़ रही है। जिसका खामियाजा सरकार को आगामी चुनाव में भुगतना पड़ेगा। मौके पर डॉ. गुरप्रीत, सीएचओ देविदत, सुरेश नरवाल, श्रीपाल, रजनी, मृदुला, सुमन, डॉ. अमित पुंज, डॉ. अंजना, फार्मासिस्ट अंजू व रमनदीप कौर मौजूद रहे। हड़ताल के दौरान धरनास्थल पर एक ज्योतिष से एक-एक कर एनएचएम कर्मियों ने अपना हाथ दिखाकर भविष्य जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed