फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   NHM women workers celebrated Teej at the protest site

Karnal News: एनएचएम महिला कर्मियों ने धरना स्थल पर मनाई तीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 07:36 AM IST
विज्ञापन
NHM women workers celebrated Teej at the protest site
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। एनएचएम कर्मचारी साझा मोर्चा, हरियाणा के बैनर तले एनएचएम कर्मचारी लंबित मांगों के समर्थन में 26 जुलाई से हड़ताल पर हैं। सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में धरने पर बैठीं एनएचएम महिला कर्मचारियों ने काले कपड़े पहन झूला झूलकर तीज मनाई। इसके साथ ही एनएचएम कर्मचारियों ने तीज पर हाथों पर मेहंदी लगाकर एनएचएम को पक्का करो की मुहिम चलाई।
जिला प्रधान संजीव का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर सहमति नहीं देती तब तक सिविल सर्जन कार्यालय के परिसर में हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि वे कई बार अपनी मांगों को लेकर सरकार से पत्राचार कर चुके हैं लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकला है। ऐसे में इस समय सरकार को उनकी बातों पर वार्ता करनी पड़ेगी और उस पर अपनी सहमति जतानी पड़ेगी।
विज्ञापन

उप-प्रधान इंदू खुराना ने बताया कि उन्हें 13 दिन हड़ताल पर बैठे हो गए हैं। अब भी सरकार अपनी हठधर्मिता नहीं छोड़ रही है। उन्होंने बताया कि हरियाली तीज पर एनएचएम कर्मचारियों ने सरकार के विरोध स्वरूप काले कपड़े पहने और काले झूले पर झूलकर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य मांगें-

नियमितीकरन, बायलाॅज की वेतन विसंगति को दूर करके सातवें वेतन आयोग का लाभ एनएचएम कर्मियों को दिया जाए। 58 साल तक सभी एनएचएम कर्मियों की जॉब सिक्योरिटी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed