फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   NHAI meeting to be held in Delhi on 18th, farmers' march postponed

Karnal News: 18 को दिल्ली में एनएचएआई की होगी बैठक, किसानों ने मार्च किया स्थगित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
NHAI meeting to be held in Delhi on 18th, farmers' march postponed
गांव सोहाना के पास प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन के सदस्य। स्वयं
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। रिंग रोड पर सर्विस लेन की मांग के लिए पिछले 11 दिनों से धरने पर बैठे किसानों की आवाज अब दिल्ली में गूंजेगी। किसानों के हल्ला बोल प्रदर्शन और ट्रैक्टर मार्च की चेतावनी पर दिल्ली में 18 फरवरी को एनएचएआई के अधिकारियों की एक बैठक होगी। बैठक में रिंग रोड पर सर्विस लेन बनाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। बैठक को देखते हुए किसानों ने अपने मार्च का फैसला तो स्थगित कर दिया है लेकिन उनका धरना जारी है।
किसानों ने कहा कि अब सभी की निगाहें 18 फरवरी को होने वाली एनएचएआई की बैठक पर टिकी हैं। अगर बैठक से सकारात्मक फैसला नहीं आया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। किसानों ने दो टूक कहा कि रिंग रोड पर सर्विस लेन लेकर रहेंगे, चाहे संघर्ष कितना भी लंबा चले।
विज्ञापन

उत्तरी हरियाणा प्रभारी मेहताब कादियान ने धरने पर बैठे किसानों से बातचीत कर आंदोलन की स्थिति पर चर्चा की। भाकियू जिला प्रवक्ता सुरेंद्र सांगवान ने बताया कि एनएचएआई के हवाले से सूचना प्राप्त हुई है कि 18 फरवरी को दिल्ली स्थित एनएचएआई मुख्यालय में एक अहम बैठक होने जा रही है। इसमें करनाल रिंग रोड पर सर्विस लेन के मुद्दे पर विचार होगा। उन्होंने बताया कि इसी बैठक को ध्यान में रखते हुए 18 फरवरी को प्रस्तावित हल्ला बोल प्रदर्शन को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर करनैल शर्मा, राजकरण, बबलू सोहाना, दीपक बदरहण, किरण पाल शर्मा, मनीष बदरहण, जोगिंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed