फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   NGT was summoned to the State Governments

एनजीटी ने प्रदेश सरकारों को तलब किया

Mon, 03 Feb 2014 12:18 AM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Mon, 03 Feb 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन
NGT was summoned to the State Governments
ग्रीन अर्थ संगठन के सदस्य नरेश भारद्वाज के अनुसार नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने अनिवार्य पर्यावरण विषय के प्राध्यापकों की नियुक्ति न करने को लेकर यूजीसी अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद, केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय व हरियाणा, पंजाब, गोवा, मिजोरम, चंडीगढ़ और दिल्ली सरकार को 14 फरवरी के लिए तलब किया है।
विज्ञापन


उनके अनुसार मैग्सेसे पुरस्कार विजेता व प्रसिद्ध पर्यावरणविद डॉ. एमसी मेहता ने कॉलेज व विश्वविद्यालयों में पर्यावरण शिक्षा के पात्र अध्यापकों की नियुक्ति न करने को लेकर एनजीटी में याचिका दायर की थी।
विज्ञापन


मेहता की ओर से दायर की गई इस याचिका में पर्यावरण पढ़ाने के लिए यूजीसी नियमानुसार 2014 से सभी कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर पर पात्र प्राध्यापकों की नियुक्ति करने का आदेश देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार यूजीसी ने 2004-05 के शैक्षणिक वर्ष से सभी कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में स्नातक स्तर पर पर्यावरण शिक्षा को एक अनिवार्य विषय के तौर पर लागू किया था। हरियाणा सहित अनेक राज्यों में इस विषय को स्नातक स्तर पर अनिवार्य तो कर दिया गया, लेकिन 10 वर्ष बीत जाने पर भी योग्य प्राध्यापकों की नियमित नियुक्ति नहीं की।


भारद्वाज ने बताया कि सूचना अधिकारी के तहत मिली जानकारी से खुलासा हुआ है कि इस विषय को लेकर सरकारें बिल्कुल गंभीर नहीं है।

पर्यावरण विषय को पढ़ाने की अतिरिक्त जिम्मेदारी हिंदी, संस्कृत, पंजाबी, अंग्रेजी, शारीरिक शिक्षा, राजनीतिक शास्त्र, इतिहास, गणित तथा गृह विज्ञान इत्यादि के प्राध्यापकों को सौंपी गई है। कहीं पर भी पर्यावरण विज्ञान में दक्ष व यूजीसी नियमानुसार पर्यावरण विषय के योग्य प्राध्यापकों की नियुक्ति नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed