{"_id":"6912501a712ffaf8f20a44f8","slug":"newly-appointed-chairman-of-the-market-committee-took-charge-karnal-news-c-18-knl1008-777911-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन ने संभाला पदभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन ने संभाला पदभार
Tue, 11 Nov 2025 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 11 Nov 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
इंद्री। विधायक रामकुमार कश्यप सोमवार को कुंजपुरा अनाज मंडी के नवनियुक्त चेयरमैन दीपक सैनी, वाइस चेयरमैन संदीप चौहान और नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त टीम पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करते हुए किसानों और व्यापारियों के हितों में कार्य करें। मंडी के विकास को गति देना और व्यवस्थाओं को सुचारु बनाना नई टीम की प्राथमिकता होनी चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर, इंद्री मार्किट कमेटी चेयरमैन महिंद्र पंजोखरा, वाइस चेयरमैन दीपक बंसल, अनिल चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन