{"_id":"633a353a0ada98ae6f3470f689b4964d","slug":"new-year-plan-to-loot-the-four-control","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल पर लूट की योजना बनाते चार काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल पर लूट की योजना बनाते चार काबू
अमर उजाला, कैथ्ाल
Updated Thu, 02 Jan 2014 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल में नववर्ष की सुबह आने-जाने वालों को लूटकर जश्न मनाने का प्रयास कर रहे चार लुटेरों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनके कब्जे से खतरनाक हथियार बरामद किया हैं।
पुलिस ने उनके पास से 315 बोर की गन, 2 कारतूस, चाकू, 2 राड व टार्च बरामद की है। पूछताछ में इस गिरोह ने कई सेंधमारी मामलों में लाखों रुपये मूल्य की जनसंपत्ति चुराने की बात कबूल की है। चारों आरोपियों का अदालत से 3 जनवरी तक 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
एसपी कुलदीप सिंह यादव ने बताया कि नए साल से पहले सीआईए पुलिस की टीम सबइंस्पेक्टर सत्यवान के नेतृत्व में गश्त कर रही थी। आधी रात के बाद करीब सवा दो बजे पाडला रोड पर मौजूद पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि खतरनाक हथियारों से लैस 4 युवक ड्रेन पुल पर राहगीरों को लूटने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
सब इंस्पेक्टर सत्यवान ने साथी कर्मचारियों को मामले से अवगत करवाते हुए गाड़ी की बत्ती व पुलिस पट्टी हटाकर वायरलेस सेट बंद कर मौके पर पहुंचे, तो एक नौजवान ने पुल के पास टार्च से रोशनी का संकेत करके गाड़ी रुकवाई। गाड़ी रुकते ही दूसरे युवक ने अंदर बैठे जवानों पर गन से निशाने पर लेकर सब कुछ उनके हवाले करने की धमकी दी। परंतु एसआई सत्यवान, एएसआई राजबीर सिंह, रामनिवास, शमशेर सिंह, बलवान सिंह, एचसी जसवंत सिंह, सतनारायण, धर्मसिंह की टीम ने मौके से फरार होने का प्रयास कर रहे चारों आरोपियों को काबू कर लिया।
एसपी ने बताया पकड़े गए आरोपियों की पहचान गली नंबर चार औढा वाली गामड़ी वासी सोनू, खुराना रोड नजदीक हैरिटेज स्कूल वासी गोविंद, गली नंबर 4 अर्जुन नगर वासी विकास और सनौली रोड पानीपत वासी सन्नी के रुप में हुई। आरोपियों के कब्जा से 315 बोर की अवैध गन, 2 कारतूस, चाकू, 2 लोहा रॉड व एक टार्च बरामद हुई।