फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   New office bearers of Agrakul Seva Sanstha took oath

Karnal News: अग्रकुल सेवा संस्था के नए पदाधिकारियों ने ली शपथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
New office bearers of Agrakul Seva Sanstha took oath
डाॅ. निशा गुप्ता बनीं महिला विंग की प्रधान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। शहर के एक क्लब में रविवार को अग्रकुल सेवा संस्था की नई कार्यकारिणी का दायित्व ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के निदेशक डाॅ. महिंद्र कुमार गर्ग ने पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों को अपनाते हुए समाज से अर्जित धन को धर्मशालाओं, अस्पतालों, शिक्षा व चिकित्सा आदि पर खर्च करता है।
प्रधान विनोद गुप्ता ने नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। आगामी दो वर्षों के लिए टीम का विजन सबके समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि आगामी समय में होनहार बच्चों को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पूर्व प्रधान डा. एस.के गोयल, रामकुमार गुप्ता, शम्मी बंसल, डा. निशा गुप्ता, नरेश गुप्ता, हेमराज मित्तल व राजिंद्र बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस दौरान संरक्षक मंडल में पदमसेन गुप्ता, शम्मी बंसल, रामकुमार गुप्ता और कृष्ण गर्ग ने शपथ ली। इसके बाद नरेश गर्ग निगदू को महासचिव, दीपक गुप्ता को कोषाध्यक्ष, नरेंद्र गोयल को प्रबंधक, वेद मंगला को सचिव, अंकुर गुप्ता को सह कोषाध्यक्ष व एडवोकेट विक्रांत गुप्ता को लेखा परीक्षक की शपथ दिलाई गई। डाॅ. निशा गुप्ता को महिला विंग की प्रधान की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed