फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   New ITI will open in Gharaunda, CM gives approval

Karnal News: घरौंडा में खुलेगी नई आईटीआई, सीएम ने दी स्वीकृति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 02:51 AM IST
विज्ञापन
New ITI will open in Gharaunda, CM gives approval
- कुंजपुरा के नली खुर्द में होगी स्थापित
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। शीघ्र ही घरौंडा विधानसभा के गांवों को एक नई आईटीआई की सौगात मिलेगी। विधायक हरविंदर कल्याण की मांग पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसके लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है। ये नई आईटीआई कुंजपुरा ब्लाॅक क्षेत्र के नली खुर्द गांव में स्थापित की जाएगी।
बता दें कि करीब पांच साल पहले 2018 में घरौंडा क्षेत्र के बसताड़ा गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंचायती भूमि पर आईआईटी का निर्माण हुआ था। जिसका लाभ भी घरौंडा क्षेत्र के युवाओं को मिल रहा है। विधायक हरविंद्र कल्याण ने बताया कि अब यमुना क्षेत्र के साथ लगते गांवों के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक और नई आईटीआई बनाने को स्वीकृति प्रदान कर दी है। ये नई आईटीआई कुंजपुरा ब्लॉक के गांव नली खुर्द की पंचायती ज़मीन पर स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन

विधायक कल्याण ने बताया कि घरौंडा विधानसभा का यमुना नदी के साथ लगता पूरा क्षेत्र जो कि बहुत पिछड़ा था, उसके विकास पर भाजपा सरकार ने विशेष ध्यान रखा है। यमुना क्षेत्र के गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य व नई सड़कों समेत विभिन्न विकास कार्य कराए गए हैं। यमुना क्षेत्र के कई स्कूलों को बारहवीं कक्षा तक अपग्रेड किया गया है। पांच नई पीएचसी में से चौरा, बरसत व मिरगैन गांवों में बनीं पीएचसी का लाभ सीधे तौर पर यमुना क्षेत्र के लोगों को ही होगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही नई आईटीआई के निर्माण की प्रक्रिया को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी ताकि इस कार्य को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा सके। क्षेत्रों के लोगों की ये काफी पुरानी मांग भी है, जो पूरी होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed