फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   New design of Kohand bridge approved, work will start from June 15

कोहंड पुल का नया डिजाइन स्वीकृत, 15 जून से शुरू होगा काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
New design of Kohand bridge approved, work will start from June 15
करनाल। कोहंड आरओबी के नए डिजाइन को सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। कोहंड के रेलवे पुल के नए डिजाइन में ओवरब्रिज का पिलर वाला हिस्सा बढ़ा दिया गया है, जिससे गांजबढ़ रोड पर जाने के लिए अंडरपास को और बड़ा बनाया जाएगा। इसके बाद ग्रामीणों की बड़ी दिक्कत हमेशा के लिये खत्म हो जाएगी। दावा है कि 15 जून को काम शुरू हो जाएगा। करीब एक साल से निर्माण कार्य ठप है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि ग्रामीणों के एतराज के बाद ही पिछले साल ओवरब्रिज का कार्य रोका गया था। भविष्य में गांव के लोगों को दिक्कत न हो उसकी वजह से विधायक हरविंद्र कल्याण ने पुल का डिजाइन बदलवाया। विधायक ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते कामों में रुकावटें आई। वहीं पुल का डिजाइन बदलकर उसकी स्वीकृति में भी काफी समय लगा है। इससे पुल के निर्माण कार्य में देरी हुई है।
विज्ञापन

वहीं पिछले दिनों कुछ ग्रामीणों ने पुल के काम को लेकर धरना दिया, जिसके चलते विधायक ने गांव में जाकर पंचायत की थी और पुल की कार्य प्रगति विस्तार से ग्रामीणों के बीच रखी थी। उनकी बात सुनकर ग्रामीणों ने पंचायत में एक स्वर में उनका व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया था। तब विधायक कल्याण ने 15 जून से पहले पुल का कार्य दोबारा शुरू होने का आश्वासन भी दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता संदीप गोयल के अनुसार सरकार ने आरओबी के नए डिजाइन को स्वीकृति प्रदान कर दी है। ग्रामीणों की डिजाइन बदलने की मांग पर ही आरओबी का कार्य रोका गया था। अब उनके मुताबिक ही ओवरब्रिज के डिजाइन में बदलाव किया गया है। जिसके बाद करीब पौने 11 लाख रुपये की अतिरिक्त लागत पुल पर आएगी। साथ ही अंडरपास के संदर्भ में छोटी-मोटी दिक्कतों को भी साथ ही दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed