फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   New dengue patient found, notice to 104 after finding larvae

Karnal News: डेंगू का नया मरीज मिला, लार्वा मिलने पर 104 को नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
New dengue patient found, notice to 104 after finding larvae
- रोजाना घर-घर जाकर मच्छर का लार्वा तलाश कर उन्हें नष्ट करवा रही टीमें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। बारिश के बाद डेंगू का खतरा बढ़ गया है। मंगलवार को डेंगू का एक नया केस सामने आया है। ऐसे में मरीजों का आंकड़ा 18 पर पहुंच चुका है। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू का केस मिलने के बाद उक्त स्थान के आस-पास 100 मीटर एरिया में फॉगिंग करने को कहा है।
मंगलवार को टीमों ने 15092 घरों में मच्छर के लार्वा की तलाश की। इनमें से 183 घरों में लार्वा मिला और 104 मकान मालिकों को नोटिस थमाए। वहीं यह पहली बार है कि जब विभाग की टीम ने एक दिन में 100 से ज्यादा नोटिस थमाए हों।
विज्ञापन

उप-सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि विभाग की टीमें सतर्क हैं और रोजाना घर-घर जाकर मच्छर का लार्वा तलाश कर उन्हें नष्ट करवा रही हैं। इसके साथ ही आमजन को डेंगू से बचाव बारे सचेत व जागरूक भी कर रही है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की 166 टीमों ने अब तक 7,81,174 घरों को कवर कर लिया है। जिसमें से अभी तक 3592 घरों में लार्वा मिल चुका है और टीमों ने 1737 मकान मालिकों को नोटिस थमाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जिले में बुखार से पीड़ित 2,755 संदिग्ध मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर जांच की जा चुकी है। जिनमें से जिले में अब तक 18 डेंगू के केस आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि सभी तरह का बुखार डेंगू नहीं होता है। बुखार होने पर बिना समय गंवाए डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर जांच के बाद जैसा परामर्श दें उसके अनुसार अपना इलाज करवाएं। डेंगू होने की स्थिति में सभी मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।
डॉक्टर की लें सलाह
मलेरिया विंग से बायोलॉजिस्ट पिंकी ने बताया गठित टीमें जांच के साथ-साथ आमजन को मच्छर जनित बीमारियों के लक्षणों व उससे बचाव के उपायों से अवगत करवा रही हैं। उन्होंने आमजन को रविवार को अपने घर में ड्राई डे के तौर पर मनाने व सभी पानी के बर्तनों, कूलर, टंकी, फ्रिज ट्रे, गमलों इत्यादि को खाली करके सुखाने के लिए जागरूक किया ताकि मच्छर के अंडे व लार्वा मर जाएं। डेंगू रोकने के लिए घरों के आस-पास गड्ढे को मिट्टी से भरवा दें, पूरी बाजू के वस्त्र पहनें, मच्छर रोधी दवा या क्रीम का उपयोग करें। कीटनाशक दवाई से उपचारित मच्छरदानी का उपयोग करें, छतों पर रखी पानी की टंकियों को ढक्कन लगाकर बंद रखें। बुखार आने पर डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

डेंगू के लक्षण
उन्होंने बताया कि डेंगू बीमारी की शुरुआत तेज बुखार और सिरदर्द व पीठ में दर्द से होती है। शुरू के दिनों में शरीर के जोड़ों में दर्द होता है। आंखें लाल हो जाती हैं। डेंगू बुखार दो से चार दिनों तक होता है उसके बाद शरीर का तापमान धीरे-धीरे अपने आप सामान्य होने लगता है। बुखार के साथ ही साथ शरीर में खून की कमी होने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed