फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   New Delhi defeated Madhya Pradesh by 91 runs

Karnal News: नई दिल्ली ने 91 रन से मध्य प्रदेश को हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 02:55 AM IST
विज्ञापन
New Delhi defeated Madhya Pradesh by 91 runs
- ईपीएफओ की मध्य अंचल क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज, कर्ण सतीजा को मैन ऑफ द मैच का खिताब
विज्ञापन


- दिल्ली ने पांच विकेट खोकर बनाए 160 रन, मध्य प्रदेश की टीम 69 रन पर ही सिमटी



माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की मध्य अंचल क्रिकेट प्रतियोगिता का वीरवार को शानदार आगाज हुआ। कर्ण नगरी में पहली बार हो रही प्रतियोगिता में पहले दिन नई दिल्ली और मध्य प्रदेश के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें नई दिल्ली मुख्यालय की टीम 91 रन से विजयी रही। विजेता टीम के खिलाड़ी कर्ण सतीजा को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला।

मेरठ रोड स्थित राणा अकादमी में तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सुबह नई दिल्ली टीम के कप्तान संदीप सिंह नेगी ने टॉस जीतते हुए पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। मध्य प्रदेश टीम के कप्तान राहुल उपाध्याय को गेंदबाजी के लिए आमंत्रित किया। इस मुकाबले के दौरान मुख्य कार्यालय नई दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर कुल 160 रन बनाए। जिसके जवाब में मध्य प्रदेश की टीम केवल 69 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। ऐसे में मुकाबला नई दिल्ली की टीम ने 91 रन से जीता। शुक्रवार को नई दिल्ली का मुकाबला राजस्थान के साथ होगा। मुकाबला काफी रोचक रहा। इस दौरान दर्शकदीर्घा में बैठे लोगों ने तालियों के साथ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय आयुक्त जतिंद्र कुमार संघाले ने की। वहीं, मुख्यातिथि के रूप में पूर्व क्रिकेटर सुमित नरवाल पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर आयुक्त डॉ. सुधीर कुमार जायसवाल और दीपक नरवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




आज होंगे दो मुकाबले

तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान पांच प्रदेशों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसमें ईपीएफओ के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। शुक्रवार को दो मुकाबले होंगे। पहला मुकाबला हरियाणा और छत्तीसगढ़ के बीच होगा। जबकि दूसरा मुकाबला वीरवार की विजेता टीम दिल्ली का राजस्थान के साथ होगा। दोनों मुकाबलों की विजेता टीम के बीच शनिवार को फाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed