फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   new cases decrease but black fungus making tension

घट रहे संक्रमित पर ब्लैक फंगस ने बढ़ाई चिंता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
new cases decrease but black fungus making tension
जिले में एक तरफ कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आ रही है वहीं बढ़ते ब्लैक फंगस के मामले चिंता बढ़ा रहे हैं। वीरवार को कोरोना के 282 नए मामले और ब्लैक फंगस के महिला सहित तीन केस आए हैं। कोरोना संक्रमित 6 मरीजों की जान चली गई। जिले में मौत का आंकड़ा 449 पर पहुंच गया है। राहत की बात यह है कि मरीजों के ठीक होने की संख्या बढ़ती जा रही है। वीरवार को भी 617 मरीज ठीक होकर घर चले गए हैं। जिले का पॉजिटिविटी रेट 8.49 प्रतिशत और रिकवरी रेट 89.41 प्रतिशत तथा मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है। अभी तक जिले में ब्लैक फंगस के दस मामले आ चुके हैं और दो महिलाओं की मौत हो चुकी है। 8 मरीजों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। वीरवार को ब्लैक फंगस के नए केसों में इंद्री के वार्ड 6 निवासी कुलवंत सिंह (53), गांव बरसालू निवासी धर्मपाल (47) और दिल्ली निवासी 39 वर्षीय संतोष शामिल हैं।
विज्ञापन

ये हैं हालात
सैंपल लिए - 347446
निगेटिव - 310113
पॉजिटिव - 37491
एक्टिव - 3521
ठीक हुए - 33521
मौत - 449
नलीपार टीले में बनी नई चेन, 28 और संक्रमित
जिले में वीरवार को भले ही पॉजिटिव केस कम आए लेकिन कुंजपुरा क्षेत्र में सबसे ज्यादा केस मिल रहे हैं। नलीपार टीला गांव में 28 केस आए हैं। साथ ही शेखपुरा में 11, जपटी छपरा में 8, बरसालू में 5, गढ़ी गुजरान में 5 केस आए हैं। इससे अलग कई गांवों में तीन से चार केस आए हैं।
विज्ञापन

135 लोगों पर केस, 149 को पकड़ा
लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त है। अभी तक पुलिस ने 135 मामले दर्ज कर दिए हैं। जिन्होंने लॉकडाउन का उल्लंघन किया है। इतना ही नहीं इन मामलों में 149 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। साथ ही बिना मास्क पहनकर सड़कों पर घूमने वाले करीब 228 लोगों का वीरवार को पुलिस ने चालान भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तरावड़ी में फिर 15 लोग संक्रमित
तरावड़ी। तरावड़ी मे संक्रमितों की संख्या पर लॉकडाउन से थोड़ा ब्रेक लगा है। दो दिन में 15 केस आ चुके हैं। अब भी 229 कोरोना मरीज एक्टिव हैं। स्वास्थ्य केंद्र में 18 वर्ष से ऊपर के 217 युवाओं को टीका लगाया गया और 55 के कोरोना सैंपल लिए गए। तरावड़ी अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कृष्ण कांत ने बताया कि 215 लोग घरों मे आइसोलेट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed