{"_id":"619c041e13fe7f731d0e8f60","slug":"new-admissions-closed-in-graduation-up-to-26-chance-for-second-and-final-year-karnal-news-knl904539172","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक में नए दाखिले बंद, द्वितीय और अंतिम वर्ष के लिए 26 तक मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक में नए दाखिले बंद, द्वितीय और अंतिम वर्ष के लिए 26 तक मौका
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कॉलेजों में चल रही दाखिला प्रक्रिया में स्नातक प्रथम वर्ष के दाखिलों पर अब विराम लग गया है। नए विद्यार्थी अब दाखिले के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। वहीं द्वितीय और अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को दाखिले के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से एक और मौका दिया गया है। इसमें दाखिले के लिए विद्यार्थी 26 नवंबर तक फीस जमा करवा सकते हैं। विभाग ने कॉलेजों की मांग पर ऐसे विद्यार्थियों को दाखिले के लिए एक मौका दिया है। जबकि इनके दाखिले की प्रक्रिया भी 12 नवंबर को खत्म हो चुकी थी। लेकिन कई विद्यार्थी फीस भरने से वंचित रह गए थे।
पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय पीजी कॉलेज के दाखिला प्रभारी डॉ. सुभाष जागलान ने बताया कि द्वितीय और अंतिम वर्ष के विद्यार्थी 26 नवंबर तक दाखिला ले सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को कॉलेज की संबंधित दाखिला कमेटी के समक्ष उपस्थिति दर्ज करानी होगी। अपना दाखिला फार्म भरकर उसके साथ दस्तावेज जमा कराकर रेडक्रॉस में 100 रुपये की पर्ची भी कटवानी होगी। तभी दाखिला कंफर्म होगा। दस्तावेजों में फीस की रसीद, पिछले सेमेस्टर की मार्कशीट, अगर रिजल्ट नहीं आया है तो उससे पहले सेमेस्टर की मार्कशीट, मैट्रिक की मार्कशीट, परिवार पहचान पत्र, आदि देने होंगे।
इन्हें भी कमेटी के समक्ष प्रस्तुत करने होंगे दस्तावेज
बहुत से ऐसे विद्यार्थी हैं, जिन्होंने पिछले सेमेस्टर से अपने प्रमोशन के बाद ऑनलाइन फीस भर दी है, लेकिन उसके बाद कॉलेज में दाखिला कमेटी को अपने दस्तावेज जमा नहीं कराए, उनका दाखिला भी अभी कंफर्म नहीं हुआ। जबकि ऐसे विद्यार्थी ये मान बैठे हैं कि उन्होंने फीस भर दी है और दाखिला कंफर्म हो गया है।
विज्ञापन
पीजी : अभी चल रही ओपन काउंसलिंग
करनाल। कॉलेजों में स्नातकोत्तर (पीजी) के दाखिलों की प्रक्रिया भी चल रही है। कॉलेजों में रिक्त सीटों पर रोजाना दाखिले दिए जा रहे हैं। पोर्टल भी खुला है। ऐसे में जो विद्यार्थी अभी दाखिलों से वंचित हैं, वे ओपन फिजिकल काउंसलिंग के तहत दाखिला ले सकते हैं। इसके लिए पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन फार्म भरा होना जरूरी है। ब्यूरो
आईटीआई : आज त्रुटियां ठीक कर सकते हैं
करनाल। आईटीआई में दाखिलों का पांचवां चरण 21 नवंबर से शुरू हो चुका है। यह चरण 26 नवंबर को समाप्त होगा। 21 नवंबर को विद्यार्थियों के आवेदन लिए गए। वहीं सोमवार से आवेदनों में त्रुटियां ठीक कर बदलाव करने का कार्य शुरू हो चुका है, जोकि मंगलवार को भी होगा। इसके बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। 24 नवंबर से दस्तावेजों की जांच शुरू होगी और 26 नवंबर तक चलेगी। इस दौरान दाखिला पाने वाले विद्यार्थियों की फीस जमा करवाई जाएगी। जिले में कुल आठ आईटीआई हैं। सबसे बड़ी कुंजपुरा रोड स्थित बाबू मूलचंद जैन राजकीय आईटीआई में 33 ट्रेड की 84 यूनिट में 1828 सीटें हैं। ब्यूरो