फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Nephew stole Rs 19 lakh by providing his mobile number in the account

Karnal News: खाते में अपना मोबाइल नंबर दे भतीजे ने हड़पे 19 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Nephew stole Rs 19 lakh by providing his mobile number in the account
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। गांव शेखुपुरा मंचूरी के किसान काला सिंह के खाते से उनके भतीजे रिछपाल सिंह ने धोखाधड़ी करके 19 लाख रुपये की राशि निकाल ली। आरोप है कि धोखाधड़ी में बैंक का कर्मचारी सुरेंद्र भी शामिल था। मामले में कोर्ट के आदेश पर असंध थाने की जलमाना चौकी में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
किसान के खाते में जमीन अधिग्रहण का पैसा आना था। आरोपी ने बैंक कर्मचारी को घर पर बुलाकर चाचा का खाता खुलवाया। खाते में अपना मोबाइल नंबर दे दिया। इसके बाद बैंक से मिलने वाले एटीएम कार्ड और अन्य सभी कागजात भी खुद के पास रख लिए। पैसा आने के बाद नेट बैंकिंग से कई बार में खाते से 19 लाख रुपये की राशि निकाल ली। जब बुजुर्ग किसान काे इसका पता लगा तो वह शिकायत लेकर असंध थाना पहुंचे। पुलिस ने सिविल का केस कहते हुए केस दर्ज करने से मना कर दिया। अब अदालत के आदेश पर दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि दोनों किसान को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन


शेखुपुरा मंचूरी निवासी 62 वर्षीय किसान काला सिंह की जमीन सरकार ने अधिग्रहित की थी। जमीन का पैसा उनको मिलना था। भतीजा रिछपाल एचडीएफसी बैंक जलमाना शाखा के कर्मचारी सुरेंद्र सिंह को लेकर उनके पास पहुंचा। दोनों ने भरोसा दिया कि घर से ही उनका खाता खोल दिया जाएगा। इसके लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं है। वे पूरी प्रक्रिया घर बैठे करवा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों 14 सितंबर, 2022 को उनके घर पहुंचे। काला सिंह ने बताया कि वो अनपढ़ हैं और अंगूठा लगाते हैं। किसान काला सिंह का आरोप है कि आरोपियों ने खाते से संबंधित कई खाली कागजों और फॉर्मों पर उनके अगूंठे लगवा लिए। उनके कागजात थी ले लिए। खाते में मोबाइल नंबर भी आरोपी रिछपाल का दे दिया। आरोपी ने एटीएम कार्ड व अन्य सभी दस्तावेज खुद रख लिए। किसान के खाते में सरकार की ओर से करीब 19 लाख रुपये जमा हुए थे। खाते से सारी राशि निकाल ली गई।


नेट बैंकिंग से निकाला पैसा

किसान काला सिंह ने बताया कि उन्हें लगा कि सारी राशि खाते में ही है। जब उन्हें जरूरत हुई तो उन्होंने खाते की स्टेटमैंट निकलवाई। पता लगा कि आरोपी ने आरटीजीएस, आईएमपीएस व नेट बैंकिंग के जरिए सारी राशि निकाल ली है। वह अनपढ़ हैं और नेट बैंकिंग नहीं कर पाते। बैंक स्टेटमेंट के अनुसार 14 सितंबर, 2022 से 4 अक्तूबर, 2024 तक यह राशि निकाली है।

तीन जुलाई को किया था कोर्ट में केस

धोखाधड़ी का पता चलने पर काला सिंह ने एसपी करनाल को शिकायत दी। जांच में इसे सिविल मामला बताते हुए संंबंधित अधिकारी ने रिपोर्ट दे दी। इसके बाद किसान ने 3 जुलाई को कोर्ट में केस डाला था। लगातार सुनवाई के बाद अदालत ने 6 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश जारी किए। अब असंध थाना पुलिस ने अदालत के आदेश के बाद आरोपी भतीजे रिछपाल सिंह और बैंक कर्मचारी सुरेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।



अदालत के आदेश पर दो आरोपियों रिछपाल और सुरेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच करेंगे। उसके बाद ही गिरफ्तारी होगी। -सुल्तान सिंह, पुलिस जांच टीम प्रभारी, जलमाना चौकी

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed