फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Neighbor stabbed friend to death

Karnal News: पड़ोसी ने चाकू घोंप दोस्त को मार डाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 06:45 AM IST
विज्ञापन
Neighbor stabbed friend to death
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। मधुबन पुलिस अकादमी के सामने अशोक विहार कॉलोनी में दो पड़ोसियों की आपस में कहासुनी हो गई और एक ने दूसरे के पेट में चाकू दिया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मधुबन थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया।

बताया जा रहा है कि गुरुग्राम निवासी अशोक मधुबन अकादमी के सामने वाली अशोक विहार कॉलोनी में किराए पर रहता है। उसकी अपने पड़ोसी किराएदार नवीन से अच्छी पहचान थी, दोनों अक्सर साथ बैठते थे। शुक्रवार की देर रात वह दोनों बैठकर ड्रिंक कर रहे थे। इसी दौरान रात करीब 11 बजे दोनों में कहासुनी हो गई और गुस्से में आकर नवीन ने अशोक पर चाकू से प्रहार करने शुरू कर दिए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

उसकी चीख पुकार सुनकर परिजन व आसपास के लोग दौड़कर आए। डायल 112 की टीम भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और मधुबन थाना प्रभारी को मामले की जांच दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। घायलावस्था में अशोक को सरकारी अस्पताल ले जाया गया यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि अशोक ने नवीन को बेटी व बहन की गाली दे दी थी। इस पर उनकी आपस में कहासुनी बढ़ गई। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। अशोक की बहन ने बताया कि दोनों के बीच गालीगलौज हो गई थी। इसके बाद नवीन को गुस्सा आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed