फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Nehru Yuva Kendra will prepare 225 new youth clubs

नेहरू युवा केंद्र तैयार करेगा 225 नए युवा क्लब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Nehru Yuva Kendra will prepare 225 new youth clubs
भानू भारद्वाज
विज्ञापन

करनाल। युवा शक्ति को राष्ट्रहित से जुड़े रचनात्मक कार्यों में सक्रिय रखने और उनकी क्षमताओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के उद्देश्य से नेहरू युवा केंद्र जिले के सभी आठ ब्लॉकों में 225 नए युवा क्लब तैयार करेगा। केंद्र की ओर से करनाल सहित देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सभी जिलों में कुल 2041 ब्लॉकों के प्रत्येक गांव में युवा क्लब का गठन किया जाना है। करनाल जिले के सभी पुराने 338 युवा क्लबों को सक्रिय भी किया जाएगा। नेहरू युवा केंद्र का लक्ष्य देश भर में डेढ़ लाख नए युवा क्लब तैयार करना है।
जिला युवा अधिकारी रेनू सिलग ने बताया नेहरू युवा केंद्र की ओर से करनाल सहित देशभर में नए युवा क्लब गठन को लेकर युवा क्लब विकास अभियान की शुरूआत कर दी गई है। हर ब्लॉक के लिए अभियान दल का गठन भी किया गया है। इस संदर्भ में कर्ण स्टेडियम स्थित कार्यालय में बैठक भी आयोजित की गई थी। यह अभियान दल उक्त ब्लॉकों के सभी गांवों में प्रत्यक्ष सघन संपर्क कर ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, शासकीय-अशासकीय कार्मिकों, संस्थाओं और युवा क्लबों का गठन करेंगे। अभियान के प्रमुख लक्ष्यों में प्रति ब्लॉक में युवा क्लब के गठन तथा सामुदायिक गतिविधियों में सक्रियता पूर्वक योगदान के लिए प्रशिक्षित किया जाना है।
विज्ञापन

वर्तमान में 338 युवा क्लब प्रजीकृत
जिले में वर्तमान में 338 से अधिक युवा क्लब पंजीकृत हैं। युवा क्लबों के नेटवर्क के आधार पर नेहरू युवा केंद्र न केवल संस्थागत कार्यक्रमों अपितु विभिन्न केंद्रीय तथा राज्य के अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण दिलाकर सरकार, जिला प्रशासन व पंचायत स्तरीय विकासशील कार्यक्रमों को भी गति दी जाती है। इन युवा क्लबों के माध्यम से कौशल विकास कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य एवं टीका संबंधी प्रचार प्रसार, ग्राम स्तर पर योगाभ्यास, फिटनेस एवं खेलों को बढ़ावा देने वाले उपक्रम, पड़ोस युवा संसद, चित्रकला, फोटोग्राफी, भाषण, लोकगीत लोकनृत्य प्रतियोगिताओं, अंतर जातीय युवा आदान-प्रदान जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लब गठन के उद्देश्य
- लोकतंत्र और विकासशील उपक्रमों में जनभागीदारी बढ़ाना।
- आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता संग्राम में रणबांकुरों के जीवनव्रत को सहेजते हुए उनके
सम्मान में पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधरोपण करना।
- हर घर तिरंगा अभियान की जागरूकता बढ़ाना।
- ग्राम समाज के प्रशासकीय नेतृत्व का दस्तावेजीकरण करना।
- युवा क्लबों एवं उनके सदस्यों को सोशल मीडिया का प्रशिक्षण देना
- ब्लॉक में चलने वाले अन्य प्रकार के अभियान में हिस्सेदारी देना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed