{"_id":"6868482cd620e5ce5d030a25","slug":"neerajs-body-was-found-in-a-pond-case-filed-against-three-karnal-news-c-18-knl1008-684183-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: जोहड़ से मिला था नीरज का शव, तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: जोहड़ से मिला था नीरज का शव, तीन पर केस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल/घरौंडा। बरसत गांव के शिव मंदिर के पास जोहड़ में वीरवार रात को मिले 40 वर्षीय एसी मैकेनिक नीरज शर्मा के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने पुलिस को एक सुसाइड नोट सौंपा है।
जिसमें मृतक ने बिजनेस पार्टनर सोनू सैनी निवासी बरसत और उसके नारा निवासी जीजा काला उर्फ हवा सिंह व साला अनू को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है। वहीं हत्या का भी आरोप लगाया है। घरौंडा थाना पुलिस ने मृतक के भाई सुनील की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। बरसत गांव निवासी सुधीर शर्मा ने घरौंडा थाने में दी शिकायत में बताया कि उसका चचेरा भाई नीरज शर्मा गुड़गांव में एसी मैकेनिक का काम करता था। उसने एक जुलाई की रात को उन्हें फोन करके लेने के लिए बुलाया था। वह उसे घर ले आए। वह गांव आ गया। अगले दिन 2 जुलाई सुबह आठ बजे वह गांव में घूमने के लिए निकला था लेकिन लौटकर नहीं आया।
वीरवार रात को गांव के लोगों ने सूचना दी कि गांव के जोहड़ में शव उतराता दिखाई दे रहा है। घरौंडा थाना पुलिस और ग्रामीणों ने शव को निकाला तो वह नीरज का था।
विज्ञापन
मौके पर मृतक का भाई सुनील पहुंचा। भाई के शव को देखकर वह बेहोश हो गया। सुनील ने घरौंडा थाने की पुलिस को सुसाइड़ नोट सौंपा है जिसमें लिखा है वह इन तीनों की वजह से परेशान है, अगर उसे कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदारी इन्ही की होगी।