फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Need at the time in wheat there is not are upset

समय पर गेहूं उठान नहीं होने से आढ़ती परेशान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 07:11 PM IST
विज्ञापन
Need at the time in wheat there is not are upset
निसिंग नई अनाजमंडी में लगे गेहूं की बोरियों के चट्टे। - फोटो : AMAR UJALA
निसिंग। निसिंग में नई अनाजमंडी व सभी खरीद केंद्र गेहूं से लबालब भरे पड़े हैं। मजदूरों की कमी के चलते गेंहू उठान समय पर न होने से स्पेस की कमी बनी हुई है, जिससे किसान व आढ़ती परेशान दिखाई दे रहे हैं। दूसरी ओर, सोमवार को केवल नई अनाजमंडी में हैफेड द्वारा गेहूं की खरीद की गई व अन्य सेंटरों पर किसी भी ऐजेंसी ने गेहूं खरीद नहीं की। जिससे गेहूं बेचने के लिए किसानों व आढ़तियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आढ़तियों में सतीश, रेशम, धर्मबीर, राजेश, तरनजीत व सतिंद्र का कहना है कि मंडी प्रशासन खरीद सेंटरों से समय पर उठान करने में असमर्थ हो गया है। खरीद सेंटरों से उठान नहीं होने के कारण मंडी में स्पेस की कमी भी बन रही है। इसके साथ ही मौसम भी लगातार खराब होते जा रहा है। गोदामों में समय पर गाड़ियां खाली नहीं हाे रही है। जिससे अचानक हाेने वाली बारिश से मंडी में पड़ी गेहूं भीग जाती है। किसानों में सुरेंद्र, मलकीत, जोगा, सचिन व सोहन का कहना है कि हमारे पास मैसेज तो भेजे गए, लेकिन फसल खरीद कर तुलाई नहीं हो पाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed