फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   NCP Ex. state president to joined INLD

राकांपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष इनेलो में शामिल होंगे

Mon, 03 Mar 2014 12:10 AM IST
करनाल
करनाल Updated Mon, 03 Mar 2014 12:10 AM IST
विज्ञापन
NCP Ex. state president to joined INLD
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व डिप्टी स्पीकर चौधरी वेद पाल रविवार को अपने समर्थकों सहित इनेलो में शामिल हो गए।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला और प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने उन्हें आश्वासन दिया कि उन्हें पार्टी में न सिर्फ पूरा सम्मान मिलेगा, बल्कि उनके मार्गदर्शन में इनेलो को और मजबूती मिलेगी।

वेदपाल के साथ इनेलो में शामिल होने वाले में राकांपा के पूर्व प्रदेश महासचिव ओपी बख्शी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष गुरनाम सिंह, यमुनानगर, सतपाल सिंह चहल, हांसी, डा. जीडी, कैथल, मोमन यादव, बादशाहपुर, आनंद बख्शी रादौर और किसान सैल के अध्यक्ष कुलदीप चीमा थे।
विज्ञापन


इस दौरान अभय सिंह चौटाला ने कहा कि चौधरी वेदपाल ने ऐसे वक्त मेें इनेलो का साथ दिया जब पार्टी को हर मेहनत करने वाले व्यक्ति की आवश्यकता है। उन्होंने राकांपा को देश-प्रदेश से भगाने के लिए प्रदेश की जनता के हित में एक अच्छा कदम उठाया।  इस अवसर पर जिला प्रधान यशवीर राणा, घरौंडा विधायक नरेंद्र सांगवान, जिला प्रवक्ता हरपाल रोड़, करनाल हलका अध्यक्ष ओमप्रकाश सलूजा, एडवोेकेट जेपी दूहन, एडवोेकेट जयप्रकाश कांबोज, सोनिका गिल और इनेलो कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओमप्रकाश चौटाला के साथ हुआ अन्याय : वेद पाल
चौधरी वेदपाल ने कहा कि वह बगैर किसी लालच के इनेलो पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला के साथ घोर अन्याय हुआ है।

हरियाणा में विपक्ष को कांग्रेस के खिलाफ खडे़ होना चाहिए, ताकि विपक्ष की वोटों का बंटवारा न हो सके। वेद पाल ने कहा कि राकांपा कांग्रेस की सहयोगी रही है। इसलिए वह आज राकांपा से किनारा करते हुए इनेलो में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed