{"_id":"68dc3df3c7958455c40aa560","slug":"ncc-cadets-won-gold-in-kho-kho-and-tent-pitching-karnal-news-c-338-1-kn11006-123699-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: एनसीसी कैडेटो ने खो-खो व टेंट पिचिंग में जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: एनसीसी कैडेटो ने खो-खो व टेंट पिचिंग में जीता स्वर्ण
Wed, 01 Oct 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 01 Oct 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
करनाल। रूपनगर में आयोजित 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में राजकीय महिला महाविद्यालय के एनसीसी आर्मी विंग कैडेटो ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। शिविर में कैडेटो ने दौड़, खो-खो, टेंट पिचिंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसी गतिविधियों में भाग लिया। कैडेटो ने खो-खो और टेंट पिचिंग में स्वर्ण पदक हासिल किया। साथ ही पदक जीतने पर प्राचार्य डॉ. विवेक रंगा ने जोरदार स्वागत करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं। रैंप प्रतियोगिता में मिनाक्षी प्रथम तो ड्रिल प्रतियोगिता में कैडेट खुशी तृतीय रहीं। ऑब्सटेकल ट्रेनिंग में ज्योति ने दूसरा और एकल नृत्य में तानिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। साथ ही अन्य प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। मुख्य अतिथि कपिल अत्रेजा, एनसीसी अधिकारी डॉ. नीतू वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन