फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Navodaya entrance exam will be held tomorrow in 13 centers...

Karnal News: कल 13 केंद्रों में होगी नवोदय की प्रवेश परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
Navodaya entrance exam will be held tomorrow in 13 centers...
- तैयारी पूरी, प्रवेशपत्र जारी, छह खंडों में 2165 विद्यार्थी देंगे परीक्षा
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। जवाहर नवोदय विद्यालय सग्गा में कक्षा छह के दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 20 जनवरी को होगा। सत्र 2024-25 के लिए प्रवेश परीक्षा को लेकर समिति की तैयारी पूरी हो गई है। समिति की ओर से प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए गए हैं। इस परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए 2165 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।


परीक्षार्थियों के लिए प्रवेश पत्र यानी रोल नंबर भी विद्यालय समिति की ओर से जारी कर दिए गए हैं। जिसे वे वेबसाइट (www.navodaya.gov.in) से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा को लेकर करनाल जिले के छह खंडों में केंद्र बनाए गए हैं। कुल 13 केंद्रों में 2165 विद्यार्थियों की परीक्षा की व्यवस्था की गई है। स्कूल के प्रिंसिपल जसराम यादव ने बताया कि सभी अभ्यर्थी अपने रोल नंबर समय से निकाल लें ताकि परीक्षा के दिन किसी भी अभ्यर्थी को असुविधा न हो। किसी भी प्रवेश पत्र में त्रुटि संबंधित जवाहर नवोदय विद्यालय सग्गा करनाल में शुक्रवार को प्रात: 10 बजे से दोपहर एक बजे तक संपर्क कर सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन




छह खंडों में कहां कितने विद्यार्थी देंगे परीक्षा

खंड
स्कूल

असंध जीजीएसएसएस में 168, डीएवी पब्लिक स्कूल में 172

घरौंडा रिषिकुल एसएसएस में 220, जीजीएसएसएस में 192

इंद्री
शहीद ऊधम सिंह एसएसएस में 120, जीजीएसएसएस में 119

करनाल पीएमश्री जीएसएसएस में 192, जीजीएसएसएस में 192, जीजीएसएसएस प्रेम नगर में 186

नीलोखेड़ी जीएसएसएस में 144, श्रद्धानंद पब्लिक स्कूल में 139

निसिंग जीजीएसएसएस में 168, जीएमएसएसएसएस में 153

कुल
13 स्कूलों में 2165 परीक्षार्थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed