फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Navis in painting, Nitish in speech and Monica I in poetry

पंजाब के ट्रक ड्राइवर की अपहरण कर सहारनपुर में हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 02:48 AM IST
विज्ञापन
Navis in painting, Nitish in speech and Monica I in poetry
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शहर के नए बस स्टैंड के समीप से पंजाब निवासी एक ट्रक ड्राइवर के साथ लूटपाट कर अपहरण का मामला सामने आया है। अब ट्रक ड्राइवर का शव उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में मिला है। फिलहाल सदर थाना पुलिस ने अपहरण और लूट का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, परिजनों का कहना है कि मृतक ड्राइवर का सहारनपुर पुलिस ने संस्कार भी कर दिया है।
पंजाब के पटियाला जिले के गांव साहल निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि उसके पिता जसमेर सिंह ट्रक ड्राइवर थे। उसके पिता 24 नवंबर को राजपुरा से धान की 495 भरी बोरिया ट्रक में भरकर एब्रो इडिया प्राइवेट लिमिटेड के लिए निकले थे। जो कि 25 नवंबर को वहां पर खाली होनी थी लेकिन उस दिन उसके पिता से उसके मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल की थी। जब उसने अपने पिता के नंबर पर दोबारा कॉल किए तो वह नंबर बंद मिला। इसके बाद 25 नवंबर से 29 नवंबर तक वह अपने पिता को आसपास ढूंढता रहा। 29 नवंबर को उसके पिता का ट्रक करनाल नए बस स्टैंड पर खड़ा मिला। जब उन्होंने गाड़ी को चेक किया तो गाड़ी से 160 बोरियां कम मिली। जिन्हें किसी अज्ञात व्यक्ति ने लूट लिया। उनकी गाड़ी का डीजल खत्म होने पर एक अज्ञात व्यक्ति से करनाल के नए बस स्टैंड के समीप छोड़ कर चले गए और उसके पिता का अपहरण कर ले गए। इसके बाद उन्हें उत्तर प्रदेश के सहारनपुर पुलिस से सूचना मिली कि उसके पिता का शव वहां रेलवे ट्रैक पर मिला है।
विज्ञापन

पंजाब निवासी ट्रक ड्राइवर का अपहरण कर उसके साथ लूटपाट की परिजनों ने शिकायत दी है। फिलहाल शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। परिजनों का कहना है कि ड्राइवर का शव सहारनपुर में मिला है, इस बारे में सहारनपुर पुलिस से संपर्क किया जाएगा और उसके बाद ही आगामी कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तरशेम कांबोज सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed