{"_id":"b7b3be0558ac4d3a4a8f617cddcb7f17","slug":"nari-niketan-woman-killed-in-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारी निकेतन में संदिग्ध हालात में युवती की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारी निकेतन में संदिग्ध हालात में युवती की मौत
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
Updated Fri, 27 Jun 2014 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के नारी निकेतन में बंद एक 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम
हाउस पर भेज दिया।
कानूनी प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण युवती के शव का वीरवार को पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका है। अब शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। थाना पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है। पुलिस में दी गई सूचना के अनुसार युवती की मौत दोपहर बाद करीब तीन बजे बताई जा रही है। युवती का नाम नेहा है। उसे 13 जून 2011 को जींद की अदालत ने करनाल के नारी निकेतन भेजा था। नेहा कहां की रहने वाली है। यह बात पुलिस भी नहीं बता सकी है। यह बताया जा रहा है कि नेहा की मौत बीमारी से हुई है।