{"_id":"61c396ca2bf92073f33d677f","slug":"narcotics-raid-in-a-house-got-medician-stock-karnal-news-knl93636429","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारकोटिक्स विभाग का छापा, घर में मिला दवाइयों का स्टॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारकोटिक्स विभाग का छापा, घर में मिला दवाइयों का स्टॉक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। शहर के एक घर में नारकोटिक्स विभाग की टीम ने छापा मारकर अवैध रूप से रखी लाखों रुपये की अंग्रेजी दवाइयां बरामद की हैं। सूचना मिलते ही ड्रग्स विभाग के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। देर रात तक दवाइयों की गिनती का कार्य जारी था। विभागीय अधिकारी के अनुसार पूरी दवाइयों को सील किया जाएगा।
बुधवार को नारकोटिक्स की टीम को सूचना मिली कि धर्मबीर कॉलोनी स्थित एक मकान में अवैध रूप से अंग्रेजी दवाइयां रखी गई हैं। अधिकारियों ने इंस्पेक्टर रोहताश कुमार के नेतृत्व में टीम बनाकर देर शाम एक घर पर छापामारी की। घर के अंदर तीन कमरों में दवाइयों का भारी मात्रा में स्टॉक रखा था। विभागीय अधिकारियों ने इसकी सूचना ड्रग्स विभाग के उच्चाधिकारियों को दी। विभाग के वरिष्ठ अधिकारी गुरुचरण सिंह, महिला अधिकारी ऋतु मेहला, विजिलेंस विभाग व गुप्तचर विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। पूरे स्टॉक को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। कॉलोनी में अचानक कई अधिकारियों के पहुंचने से खलबली मच गई। छापे की खबर शहरभर में फैल गई। कॉलोनी में छापे की कार्रवाई की बात सुन कई मेडिकल स्टोर संचालक दुकानें बंद कर भाग निकले।
ड्रग्स अधिकारी गुरुचरण सिंह व ऋतु मेहला ने बताया कि विभाग को इस कॉलोनी में एक घर के अंदर अवैध रूप से दवाइयां रखे होने की सूचना मिली थी, जिस पर कार्रवाई की गई है। यह मकान मनोहर लाल का बताया जा रहा है। इस स्थान का इनके पास लाइसेंस नहीं है। सभी दवाइयां घर में बिना लाइसेंस रखी हैं। दवाइयों की कीमत लाखों रुपये की हो सकती है। जिस हिसाब से दवाइयों की बंद पेटियां मिलीं हैं, उससे लगता है दवाइयों का पूरा कारोबार होलसेल से जुड़ा है। हालांकि अभी तक की जांच में कोई दवाई एक्सपायर डेट की नहीं मिली है।
विज्ञापन
नहीं मिले बिल, लैब में भेजे जाएंगे सैंपल
ड्रग्स अधिकारी ऋतु ने बताया कि जिस हिसाब से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी दवाइयां मिली हैं, उससे कुछ दवाइयां नकली होने की भी आशंका है, हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं है। इसकी पुष्टि के लिए दवाइयों के सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजे जाएंगे। स्टॉक में मौजूद किसी भी दवाई का पक्का बिल नहीं मिला है। घर के तीन कमरों में बड़ी मात्रा मे अंग्रेजी दवाइयां मिली हैं। जिनमें हर दवाई की बारीकी से गिनती की गई। करीब पांच घंटे चली इस कार्रवाई में सभी दवाइयों को सील किया गया है।
धर्मवीर कॉलोनी में एक घर के अंदर अवैध रूप से स्टॉक करके रखी गई दवाइयों का जखीरा बरामद किया है। सभी दवाइयों को सील कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
गुरुचरण सिंह, ड्रग्स अधिकारी