{"_id":"68d1b62d43aea92cf8079334","slug":"naradas-attachment-and-anger-are-shown-in-ramlila-karnal-news-c-18-knl1008-744245-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: रामलीला में दिखा नारदजी का मोह और क्रोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: रामलीला में दिखा नारदजी का मोह और क्रोध
Tue, 23 Sep 2025 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 23 Sep 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
139...घरौंडा रामलीला ग्राउंड में आयोजित रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। रामलीला ग्राउंड में रविवार को भगवान श्रीराम के चरित्र चित्रण पर आधारित रामलीला का शुभारंभ किया गया। पहले दिन नारद मोह भंग का प्रसंग प्रस्तुत किया गया।
इस प्रसंग में देवऋषि नारद की कथा को दर्शाया गया। जब वे भगवान विष्णु के मायाजाल में फंसकर सांसारिक मोह-माया में उलझ जाते हैं। कथा के अनुसार नारदजी, जो सदा तप और भक्ति में लीन रहते थे, विष्णु भगवान की लीला से प्रभावित होकर एक सुंदर कन्या के रूप में विवाह करने की इच्छा प्रकट करते हैं।
मंच पर दर्शाया गया कि कैसे नारदजी राजकुमारी के स्वयंवर में पहुंचते हैं और स्वयं को सर्वश्रेष्ठ वर मानते हैं लेकिन भगवान विष्णु अपनी माया से ऐसा रूप धारण कर लेते हैं कि राजकुमारी का विवाह किसी और से हो जाता है। जब नारदजी को इसका भान होता है तो वह क्रोधित होकर भगवान विष्णु को श्राप दे देते हैं। इस दृश्य में नारदजी का मोह, उनके क्रोध और फिर भगवान विष्णु के दिव्य स्वरूप का अत्यंत सुंदर और प्रभावशाली चित्रण किया गया।
विज्ञापन
समाजसेवी विकास गुप्ता टिंकू ने रामलीला का उद्घाटन किया। आयोजन समिति के प्रधान मनीष गुप्ता ने बताया कि इस बार मंच को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग किया गया है। दर्शकों की सुविधा के लिए मंच पर विशाल स्क्रीन लगाई गई है।