फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   napa vice president election on 24th

नपा उपाध्यक्ष चुनाव 24 को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 02:48 AM IST
विज्ञापन
napa vice president election on 24th
नगरपालिका उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर प्रशासन ने तारीख तय कर दी है। वाइस चेयरमैन का चुनाव 24 अगस्त को सुबह 11 बजे उपमंडलाधिकारी की देखरेख में होगा। चुनाव की तारीख निर्धारित होते ही नगरपालिका पार्षदों के बीच जोड़तोड़ की राजनीति शुरू हो गई। उपप्रधान की कुर्सी को लेकर नपा पार्षदों के दो गुट मैदान में है।
विज्ञापन

नगरपालिका के पूर्व उपप्रधान कंवलजीत प्रिंस ने बीती सात जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। प्रिंस ने डीसी करनाल को इस्तीफा सौंपा था। उपायुक्त ने उपप्रधान का इस्तीफा 22 जुलाई को मंजूर कर लिया था। इसके बाद से ही उपप्रधान पद की कुर्सी को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई थीं। उपप्रधान के चुनाव को लेकर पार्षदों के दोनों गुट विधायक से मिल चुके थे। करीब एक माह बाद जिला उपायुक्त ने वाइस चेयरमैन के चुनाव की तारीख दे दी है। नगरपालिका सचिव रविप्रकाश शर्मा ने बताया कि नगरपालिका उपप्रधान का चुनाव 24 अगस्त को सुबह 11 बजे होगा। चुनाव प्रक्रिया ईवीएम मशीन से करवाई जाएगी। सचिव ने बताया कि उपप्रधान के चुनाव को लेकर सभी पार्षदों को अवगत करा दिया गया है। साथ ही नगरपालिका ने भी चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed