फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Naira earned fame in Taekwondo, became an example

Karnal News: नायरा ने ताइक्वांडो में कमाया नाम, बनीं मिसाल

Tue, 03 Mar 2026 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 03 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Naira earned fame in Taekwondo, became an example
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। ताइक्वांडो खिलाड़ी नायरा ने अपनी काबिलियत के दम पर नाम कमाया है। वह युवा खिलाड़ियों के लिए उभरती प्रतिभा की मिसाल पेश कर रही हैं। नायरा बहेती जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर राज्य स्तर पर पहुंचीं। फिर अपनी प्रदर्शन के बल पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लिया। पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

चैंपियंस अकादमी ऑफ ताइक्वांडो के मुख्य कोच मनीष कुमार ने बताया कि नायरा उनके पास महज पांच साल की उम्र में ही अभ्यास के लिए आ गई थीं। उन्होंने उसकी प्रतिभा को पहचाना और ताइक्वांडो के बेहतर दांवपेंच सिखाकर राष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार किया। नायरा के पिता रितेश आईटी सेक्टर में नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि अपनी बहन गौरांशी को देख नायरा को भी ताइक्वांडो का शौक लगा और वह पांच साल की उम्र में ही अभ्यास करने लगी थीं। निरंतर अभ्यास और जुनून से वह अपनी बड़ी बहन से भी बेहतर खिलाड़ी बनकर उभरीं। वह ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हैं।
विज्ञापन

उपलब्धियां
- 2026 में जयपुर में आयोजित द्वितीय फेडरेशन कप में कांस्य पदक जीता।
- 2025 में राज्य स्तरीय फ्यूचर स्टार्स ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
- 2025 में ही दूसरी हरियाणा ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया।
- 2025 में करनाल कप में कांस्य व फिट इंडिया कप में रजत पदक जीता।
- 2024 में इंटर स्कूल तीसरी ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रजत पदक प्राप्त किया।
- 2023 में तीसरी इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed